क्या कांग्रेस के कुछ नेता तैयार हैं फुर्र घिंडूड़ी बनने को ?
तीर्थ चेतना न्यूज
देहरादून। क्या कांग्रेस के कुछ नेता फुर्र घिंडूड़ी बनने की तैयारी कर रहे हैं। भाजपा के प्रदेश के पधान तो कुछ-कुछ ऐसा ही कह रहे हैं। इसके पक्ष में बड़े-बड़े दावे भी हो रहे हैं।
उत्तराखंड में कांग्रेस 2016 में हुई फुर्र घिंडूड़ी एपिसोड से अभी तक उभर नहीं सकी है। चुनाव दर चुनाव शिकस्त के साथ ही दिग्गज नेता सीबीआई की जांच के घेरे में हैं। इतना कुछ होने के बाद भी एक बार फिर से कांग्रेस के कुछ नेताओं के फुर्र घिंडूड़ी होने की चर्चाएं हैं।
बताया जा रहा है कि कुछ नेता कांग्रेस को बाय-बाय कर सकते हैं। उक्त नेताओं ने फुर्र घिंडूड़ी बनने की तैयारी भी कर ली हैं। बस वो साथियों को साथ चलने के लिए चीं-चीं करके उकसा रहे हैं। देश की राजनीति में अब ये बताने की जरूरत नहीं है कि कांग्रेस या किसी अन्य दल को छोड़ने वाले नेता का नया राजनीतिक ठौर कहां होगा।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भटट कही बार कह चुके हैं कि कांग्रेस के कई नेता उनके संपर्क में हैं। इन नेताओं में कोई विधायक है या नहीं इसको लेकर सस्पेंस बना है। हां कई बार कुछ विधायकों की नाराजगी के साथ बहुत कुछ सुनने को मिलता रहा है।