ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा 11 को

ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा 11 को
Spread the love

तीर्थ चेतना न्यूज

ऋषिकेश। ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा 11 मार्च को होगी। इसकी तैयारियां जोरों पर हैं।
गुरूवार को महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश सिंह के निजी कार्यालय में 11 मार्च 2023 को प्रस्तावित विधानसभा ऋषिकेश में हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा की तैयारी के संबंध में आज बैठक की गई’।

महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह व कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला ने कहा कि 11 मार्च को होने वाली विधानसभा ऋषिकेश में हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के प्रदेश प्रभारी अजय कुमार (लल्लू) व हाथ से हाथ जोड़ो हरिद्वार लोकसभा प्रभारी पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत एवं सहदृप्रभारी नव प्रभात मौजूद रहेंगे।

पार्टी के नेता बाजार भ्रमण कर राहुल गांधी का संदेश जो उन्होंने पूरे देश में भारत जोड़ों यात्रा से पहुंचाने का काम किया पूरे देश को एकजुट करने का काम किया व प्रत्येक कांग्रेस नेता कांग्रेस कार्यकर्ता आम जनता के बीच जाकर कांग्रेस की विचारधारा को मजबूत करने का काम करेंगे व आने वाले नगर निकाय के चुनाव, लोकसभा के चुनाव में कांग्रेस को मजबूती मिल सकें’।

’बैठक में शैलेंद्र बिष्ट, महानगर महामंत्री रजनीश सेठी, दीपक जाटव, पार्षद राधा रमोला, पार्षद जगत सिंह नेगी, पार्षद गुरविंदर सिंह गुर्री, पार्षद भगवान सिंह पंवार, किशोर गौड़, विकास खुराना, बृज भूषण, सिंग राज पोशवाल, जितेन्द्र पाल पाठी, वैशाख पयाल, संजय शर्मा, विक्रम भंडारी, ऋषि सिंगल, रुकम पोखरियाल आदि मौजूद रहे’।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *