तय हो गया कहां से चुनाव लड़ेंगे सीएम पुष्कर सिंह धामी

तय हो गया कहां से चुनाव लड़ेंगे सीएम पुष्कर सिंह धामी
Spread the love

देहरादून। तय हो चुका है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कहां से चुनाव लड़ेंगे। पार्टी संगठन के स्तर से जिन चार सीटों पर चर्चा की गई उनमें से एक सीट तय कर ली गई है। जल्द ही इसका ऐलान हो जाएगा।

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अभी विधानसभा के सदस्य नहीं हैं। सीएम पद पर बने रहने के लिए उन्हें सितंबर तक जरूरी आर्हता पूरी करनी है। सीएम के लिए भाजपा के चार विधायकों ने सीट ऑफर की। कांग्रेस के धारचूला से विधायक हरीश धामी भी मुख्यमंत्री के लिए सीट छोड़ने का सार्वजनिक ऐलान कर चुके हैं।

कुछ दिन पूर्व सीएम ने कैंट सीट को लेकर भी बयान दिया था। तब चर्चा कुछ और चल पड़ी थी। बहरहाल, तमाम विचार विमर्श और समीकरणों को देखते हुए भाजपा संगठन सीएम के लिए सुरक्षित सीट तय कर चुका है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस पर हामी भर चुके हैं।

बात पार्टी के हाईकमान तक पहुंचा दी गई है। माना जा रहा है कि हाईकमान की हरीझंडी मिलते ही इस बात का सार्वजनिक ऐलान हो जाएगा कि मुख्यमंत्री कहां से चुनाव लड़ेंगे। सूत्र इस ओर इशारा कर रहे हैं कि मुख्यमंत्री राज्य के कुमाऊं मंडल की किसी सीट से चुनाव लड़ सकते हैं।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *