परिवहन मंत्री चंदन राम दास के निधन पर परिवहन कंपनियों ने शोक व्यक्त किया

परिवहन मंत्री चंदन राम दास के निधन पर परिवहन कंपनियों ने शोक व्यक्त किया
Spread the love

तीर्थ चेतना न्यूज

ऋषिकेश। परिवहन मंत्री चंदन राम दास के निधन पर संयुक्त रोटेशन व्यवस्था समिति से जुड़ी मोटर कंपनियों ने गहरा शोक व्यक्त किया।

परिवहन मंत्री चंदन राम दास के निधन की सूचना मिलते ही बुधवार को संयुक्त रोटेशन व्यवस्था समिति से जुड़ी नौ मोटर कंपनियों ने गहरा शोक व्यक्त किया। इस मौके पर रोटेशन के पदाधिकारी और विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

इस मौके पर रोटेशन के अध्यक्ष संजय शास्त्री ने कहा कि चंदन राम दास वास्तव में जनता के प्रतिनिधि थे। उनकी सरलता और सौम्यता का हर कोई कायल था। निजी परिवहन की समस्याओं के निदान हेतु वो हमेशा तत्पर रहते थे। कार्यकारी अध्यक्ष मनोज ध्यानी ने कहा कि चंदन राम दास के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि ईमानदार नेता थे।

जीएमओयू के अध्यक्ष जीत सिंह पटवाल ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि चंदन राम दास कर्मठ और जनता के लिए जीने वाले नेता थे। टीजीएमओ के अध्यक्ष जितेंद्र नेगी ने उनके द्वारा परिहवन व्यावसायियों के समस्या के निदान में दिखाई रूचि और तत्परता को याद करते हुए उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।

इस मौके पर टीजीएमओ के उपाध्यक्ष बलवीर रौतेला, रूपकुंड के अध्यक्ष भोपाल सिंह नेगी,गजपाल सिंह रावत, जसपाल रौतेला, प्रेमपाल सिंह बिष्ट, यशवंत नेगी, नरेंद्र नेगी, ललित पोखरियाल, योगेश उनियाल, रोटेशन के प्रभारी नवीन तिवाड़ी आदि मौजूद थे।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *