क्या अब होगा उत्तराखंड में कैबिनेट विस्तार/फेरबदल ?

क्या अब होगा उत्तराखंड में कैबिनेट विस्तार/फेरबदल ?
Spread the love

तीर्थ चेतना न्यूज

देहरादून। कर्नाटक चुनाव के संपन्न होने के बाद अब उत्तराखंड में सवाल उठने लगा है कि क्या अब धामी कैबिनेट का विस्तार/ फेरबदल होगा या फिर अब उपचुनाव के बाद की बात सामने आएगी।

उत्तराखंड में भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ता सरकार के दायित्व पाने की चर्चाओं पर अब यंकीन नहीं रखते। दशहरा, दीपावली, अंग्रेजी नए साल, होली, नवरात्र, गैरसैंण सत्र के पहले और बाद में दायित्व बंटने की बात हुई। मगर, किसी भी देवतुल्य कार्यकर्ता को दायित्व से नहीं नवाजा गया।

इसी तरह से कैबिनेट में तीन पद पहले दिन से और और चार पदों को भरने की भी चर्चा हो रही है। कर्नाटन चुनाव के बाद चार विधायकों को मंत्री बनाने की बात चल रही है। एक-दो मौजूद कैबिनेट मंत्रियों की छुटटी होने की चर्चा भी है। अब देखने वाली बात होगी की कैबिनेट विस्तार/फेरबदल होता है या नहीं।

कर्नाटक चुनाव से भाजपा निपट चुकी है। नेता दिल्ली लौट चुके होंगे। उम्मीद है कि अब उत्तराखंड पर गौर करेंगे। हां, ये बात भी सामने आ रही है कि पार्टी हाईकमान बागेश्वर उपचुनाव में फतह का लक्ष्य सामने रख सकता है। यानि पहले फतह उसके बाद पुरस्कार।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *