भाजपा के वरिष्ठ देवतुल्य कार्यकर्ताओं को दशहरा/दीपावली पर सरकार में दायित्व पाने का इंतजार

भाजपा के वरिष्ठ देवतुल्य कार्यकर्ताओं को दशहरा/दीपावली पर सरकार में दायित्व पाने का इंतजार
Spread the love

तीर्थ चेतना न्यूज

ऋषिकेश। भाजपा के वरिष्ठ देवतुल्य कार्यकर्ताओं को अब दशहरा/दीपावली पर सरकार में दायित्व मिलने का इंतजार है। राजनीतिक गलियारों में इसकी सुगबुगाहट लागतार सुनाई दे रही है।

श्रृाद्ध पक्ष से ठीक पहले प्रदेश सरकार ने 10 वरिष्ठ भाजपाइयों को दायित्व सौंपे थे। हालांकि पहले लिस्ट में करीब दो दर्जन नामों की चर्चा रही। मगर, सरकार के स्तर से मात्र 10 नामों की सूची ही जारी हुई।

इस सूची में मात्र एक महिला कार्यकर्ता का ही नाम था। साथ ही क्षेत्रीय संतुलन का भी अभाव दिखा। पार्टी के भीतर इस बात की चर्चा की भी रही है। बहरहाल, तब ये बात चर्चा में रही कि श्रृाद्ध पक्ष के बाद दायित्वों की दूसरी सूची जारी होगी।

अब श्रृाद्ध प्क्ष समाप्त हो चुका है और शरदकालीन नवरात्र शुरू हो गए हैं। अब दायित्व की दूसरी सूची का इंतजार होने लगा है। ये सूची दशहरा पर आएगी या दीपावली पर। या दशहरा और दीपावली के बीच। अब लगातार शुभ तिथियां हैं।

सरकार में दायित्व पाने का दावा रखने वाले वरिष्ठ देवतुल्य कार्यकर्ताओं को दूसरी सूची का इंतजार है। इसको लेकर राजनीतिक गलियारों में सुगबुगाहट भी सुनाई देने लगी है। हालांकि भाजपा संगठन और सरकार के स्तर से दूसरी सूची पर अब कोई टिप्पणी सामने नहीं आई है।

हां, दूसरी सूची में संभावित कुछ कार्यकर्ताओं को ऑफ द रिकॉर्ड बधाइयां मिलनी शुरू हो गई हैं। बधाइयों में ताजगी बनी रहे इसके लिए जरूरी है कि दायित्व के लिए वरिष्ठ देवतुल्य कार्यकर्ताओं को इंतजार न करना पड़े।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *