मोदी की गारंटी पर मातृ शक्ति का पूरा भरोसाः आशा नौटियाल
तीर्थ चेतना न्यूज
देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर मातृ शक्ति का पूरा भरोसा है। वास्तव में केंद्र सरकार देश में महिला सशक्तिकरण के लिए धरातलीय कार्य कर रही है।
ये कहना है भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल का। हिन्दी न्यूज पोर्टल www.tirthchetna.com से बातचीत में उन्होंने कहा कि देश के लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भरोसा है। वक्त के साथ-साथ भरोसा और मजबूत हो रहा है।
कहा कि मोदी की गारंटी पर मातृ शक्ति का अटूट भरोसा है। वास्तव में पहली बार महिला सशक्तिकरण के लिए धरातलीय कार्य हो रहे हैं। महिलाओं को आर्थिक तौर पर स्वावलंबी बनाना हो या फिर उनके स्वास्थ्य का मामला पहली बार धरातल पर काम दिख रहा है।
पिछले नौ सालों में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं से लेकर तमाम योजनाएं महिलाओं के कल्याणार्थ आई हैं। महिलाओं को इसका लाभ मिल रहा है। महिलाएं तेजी से स्वालंबी बन रही है। समाज के निर्णयों में उनकी भूमिका पहले से और मजबूत हुई है। वास्तव में ये मोदी गारंटी की वजह से हुआ है।