क्या चल रहा है ऋषिकेश विधानसभा के वोटर्स के मन में

क्या चल रहा है ऋषिकेश विधानसभा के वोटर्स के मन में
Spread the love

ऋषिकेश। ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं के मन में आखिर आसन्न विधानसभा चुनाव को लेकर क्या चल रहा है। लोग पीछे मुड़कर क्या देख पा रहे और आगे क्या चाहते हैं। इस पर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

हिन्दी न्यूज पोर्टल www.tirthchetna.com इन दिनों आम लोगों को विधानसभा चुनाव-2022 के संदर्भ में टटोलने का प्रयास कर रहा है। कोशिश ये जानने की है कि आखिर आसन्न विधानसभा चुनाव को लेकर लोगों के मन में क्या चल रहा है। लोग राज्य गठन से अब तक हुए चार विधानसभा चुनावों के परिणामों पर पीछे मुड़कर जरूर देख रहे हैं। साथ ही आगे की राह को लेकर भी चिंतन कर रहे हैं।

2022 के चुनाव के संदर्भ शुरूआती दौर में ये बात सामने आ रही है कि लोग 20 सालों का मूल्यांकन कर रहे हैं। 20 साल कार्यकालों पर चर्चा हो रही है। विकास के पैमाने पर तौला और देखा जा रहा है। तमाम प्रोजेक्टस की धरातलीय स्थितियों को भी लोग देख रहे हैं।

अच्छी बात ये है कि आधी आबादी भी अपनी बातों का खुलकर रख रही है। नारों, वादों और चेहरों पर फंसते रहे बेहद जागरूक लोग इस बार कुछ अलग मूड़ में दिख रहे हैं। हालांकि ये चुनावी मोड का प्रारंभिक दौर है। चुनाव की तिथियों के ऐलान और चुनावों के दौरान तमाम रंग चढ़ते और उतरते रहते हैं।

लोगों के मूड़ को भांपकर आगे भी हिन्दी न्यूज पोर्टल www.tirthchetna.com पाठकों तक हवा के रूख के बारे में जानकारी देता रहेगा।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *