राज्य की 70 विधानसभा सीट पर मतदान शुरू

राज्य की 70 विधानसभा सीट पर मतदान शुरू
Spread the love

ऋषिकेश। राज्य की सभी 70 विधानसभा सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। एक-एक मतदान केंद्र पर चुनाव प्रक्रिया से जुड़े अधिकारी नजर बनाए हुए हैं। सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

सोमवार को सुबह मॉक पोल के साथ विधानसभा चुनाव 2022 के मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई। ठीक आठ बजे से सभी मतदान केंद्रों पर मतदान शुरू हुई। एक-एक मतदान केंद्र पर रिटर्निंग ऑफिसर समेत तमाम अधिकारी नजर बनाए हुए हैं।

ऋषिकेश विधानसभा सीट पर सभी मतदान केंद्रों पर समय से चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई। मतदान शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से हो रहा था। उपजिलाधिकारी अपूर्वा पांडेय एक-एक व्यवस्थाओं पर नजर बनाए हुए थी।उपजिलाधिकारी अपूर्वा पांडे तड़के ही मोर्चे पर डट गई थी।

राज्य की 70 विधानसभा के लिए 632 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इसमें 569 पुरूष और 63 महिला प्रत्याशी हैं। कुल मतदताला 8266644 हैं। चुनाव संपन्न कराने के लिए 79 हजार से अधिक अधिकारी/कर्मचारियों को लगाया गया है। इसमें 5136 महिला कार्मिक हैं। 13910 पीठासीन अधिकारी हैं। 1069 माइक्रो ऑबजर्वर तैनाम किए गए हैं। 

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *