संत निरंकारी मिशन ने विस्थापित क्षेत्र में किया पौधा रोपण

संत निरंकारी मिशन ने विस्थापित क्षेत्र में किया पौधा रोपण
Spread the love

तीर्थ चेतना न्यूज

ऋषिकेश। संत निरंकारी मिशन ऋषिकेश द्वारा डोबरा विस्थापित बारात घर परिसर में पौधरोपण किया गया। इस मौके पर लोगों से पर्यावरण संरक्षण हेतु अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की गई।

मिशन के वननेसवन कार्यक्रम के तहत रविवार को डोबरा विस्थापित के बारात घर परिसर में विभिन्न प्रजाति के पौधे रोपे गए। साथ ही मिशन के स्तर से हाल के दिनों में किए गए पौधा रोपण की समीक्षा की गई। रोपे गए 125 में से 115 पौधे सुरक्षित और बढ़ते हुए मिले।

बहरहाल, बारातघर परिसर में पौधा रोपण से पहले सफाई अभियान चलाया गया। रोपे गए पौधों के संरक्षण का संकल्प भी लिया गया। संयोजक हरीश बांगा ने कहा कि पेड़-पौधे को लगाना हमारा कर्तव्य हैं, जिस कर्तव्य को हर मानव को निभाना चाइये, वेश्विकरण के कारण मानव वनो को काटता आया हैं जिसने समस्या और प्रबल हो गयी हैं,

समाधान के रूप से सभी देशो नें मिलकर अनेकों अभियान शुरू किये ज़ो पेड़ो को संरक्षण करने के लिये आगे आये, वही पुरे भारत में भी अनेकों अभियान चलाये गये।

इसी अभियान को लेकर संत निरंकारी मिशन लगातार पौधरोपण कर रहा हैं, और विश्व को प्रकृति के संरक्षण में अवगतव करा रहा हैं।
कार्यक्रम में ब्रांच संयोजक संचालक शिक्षक सेवादल के भाई बहन को साध संगत के लगभग 50 अनुयाई उपस्थित थे।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *