यूकेएसएसएससी पेपर लीकः हाकम सिंह से आगे बढ़ सकेगी जांच ?

यूकेएसएसएससी पेपर लीकः हाकम सिंह से आगे बढ़ सकेगी जांच ?
Spread the love

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के पेपर लीक मामले में की जांच हाकम सिंह से आगे बढ़ेगी या ये जांच का पूर्ण विराम होगा। इसी को देखते हुए कांग्रेस ने मामले की सीबीआई जांच की मांग शुरू कर दी है।

एसटीएफ ने अभी तक इस मामले में 17 लोगों को गिरफ्तार किया है। 16 नाम पेपर लीक मामले में पैडलर भर लग रहे हैं। 17 वां नाम जिला पंचायत सदस्य हाकम सिंह का है। हाकम सिंह को पेपर लीक मामले का मास्टर माइंड प्रचारित किया जाने लगा है। जबकि मास्टर माइंड से बड़ा माइंड बचाने वाले होते हैं।

बहरहाल, एसटीएफ हाकम सिंह से आगे बढ़ी तो जांच की आंच कई सफेदपोशों तक पहुंच सकती है। संबंधों की जांच पड़ताल हुई तो कई बाबू साहबों से भी सवालों की गुंजाइश बन जाएगी। सोशल मीडिया में इसके इशारे भी होने लगे हैं। संबंधों की चित्रमंजूषा तैर रही है।

जांच पर पूर्ण विराम लगते देख कांग्रेस ने मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग तेज कर दी है। विधानसभा में हुई भर्तियों का मामला भी उठने लगा है। हाकम सिंह इसे कांग्रेस का दबाव भी बताने लगा है। आगे-आगे देखिए होता है क्या।

 

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *