संस्कृत अकादमी के सचिव का जिम्मा भी एसपी खाली को

संस्कृत अकादमी के सचिव का जिम्मा भी एसपी खाली को

देहरादून। संस्कृत शिक्षा के निदेशक एसपी खाली अब संस्कृत अकादमी के सचिव पद का काम भी देखेंगे। शासन ने इस आशय के निर्देश जारी कर दिए हैं।

उल्लेखनीय है कि संस्कृत शिक्षा अकादमी, हरिद्वार का काम पिछले कुछ समय से प्रभावित हो रहा था। ऐसे में शासन को इस पद के लिए किसी सक्षम अधिकारी की तलाश थी। आखिरकार सोमवार को ये तलाश पूरी हो गई।

शासन ने संस्कृत शिक्षा अकादमी, हरिद्वार के सचिव पद का जिम्मा संस्कृत शिक्षा विभाग के निदेशक एसपी खाली को सौंप दिया। अब खाली संस्कृत शिक्षा विभाग के साथ ही संस्कृत अकादमी के सचिव का काम भी संभालेंगे। संस्कृत शिक्षा के सचिव चंद्रेश यादव ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *