शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए थाईलैंड में सम्मानित हुए शूरवीर सिंह बिष्ट

शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए थाईलैंड में सम्मानित हुए शूरवीर सिंह बिष्ट
Spread the love

तीर्थ चेतना न्यूज

ऋषिकेश। तीर्थ नगरी ऋषिकेश के प्रमुख स्कूल रेडफोर्ट इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन शूरवीर सिंह बिष्ट को बैंकॉक थाईलैंड में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार ’ष्इंडो थाई मैत्री एशिया शिखर सम्मेलन 2023ष्में प्रतिष्ठित उपलब्धि परिषद द्वारा डॉ.शूरवीर सिंह बिष्ट को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान, व्यावसायिक उपलब्धि और व्यक्तिगत उत्कृष्टता के लिए स्वर्ण पदक के साथ भारत ज्योति अवार्ड’ से नवाजा गया। बिष्ट को थाइलैंड के पूर्व उपप्रधानमंत्री कोरन डाबरसाई ने सम्मानित किया। 

परिषद के सदस्यो द्वारा बताया गया की डॉ. शूरवीर सिंह बिष्ट द्वारा लंबे समय से न केवल शिक्षा के क्षेत्र मे योगदान हेतु बल्कि उनकी व्यवसायिक उपलब्धि तथा उनके सामाजिक जीवन में उनकी व्यक्तिगत उत्कृष्टता को देखते हुए परिषद के सभी सदस्यों द्वारा उनके नाम पर भारत ज्योति अवार्ड की सहर्ष सहमति प्रदान की गई साथ ही परिषद के सभी सदस्य उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।

डॉ बिष्ट द्वारा बताया गया पूरे उत्तराखंड में परिषद द्वारा किए गए सर्वे के पश्चात उनके नाम का चयन किया गया है।यह उपलब्धि न केवल उनकी उपलब्धि है बल्कि पूरे राज्य की उपलब्धि है इसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं।

साथ ही इस खबर के साथ पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है साथ ही इस उपलब्धि पर सभी क्षेत्रवासियों को डॉ बिष्ट पर गर्व है।
रेड फोर्ट स्कूल प्रबंधन द्वारा बताया गया  शूरवीर सिंह बिष्ट के पुन  उत्तराखंड आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। इस मौक़े पर श्री पोर्नथेप श्रीनारुला सी.ई.ओ, श्री कोर्न दब्बारांसी थाईलैंड के पूर्व उप प्रधानमंत्री एवं डॉ रविकांत आदि उपस्थित थे।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *