पहाड़ी भुली ग्राम संगठन ने निकाली तिरंगा रैली

तीर्थ चेतना न्यूज
ऋषिकेश। समाज की बेहतरी और महिला जागरूकता को प्रतिबद्ध पहाड़ी भुली ग्राम संगठन से जुड़ी महिलाओं ने तिरंगा रैली निकाली। रैली के माध्यम से हर धर तिरंगा का संदेश दिया गया।
समाज और राष्ट्र के निर्माण में आधी आबादी यानि महिलाओं की भूमिका अहम है। जंगे आजादी हो या 75 साल बाद मनाया जा रहा आजादी का अमृत महोत्सव महिलाओं ने हर कालखंड में अपनी भूमिका का अच्छे से निर्वाहन किया।
इसी क्रम में रविवार को आजादी के अमृत महोत्सव के तहत पहाड़ी भुली ग्राम संगठन के बैनर तले महिलाओं ने श्यामपुर क्षेत्र में तिरंगा रैली निकाली।
रैली के माध्यम से महिलाओं ने स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा फहराने का आहवान किया। बताया कि आजादी के 75 साल पूरे होने के इस जश्न में हर व्यक्ति की भागीदारी जरूरी है।
इस मौके पर संगठन की अध्यक्ष बीना भट्ठ, बबीता नेगी, ममता नेगी, अर्चना भट्ठ, मंजू नेगी, शशी जेठूड़ी, मंजू गुसाईं, गुना देवी, दीपा सेमवाल, कविता देवी, भुवनेश्वरी देवी आदि मौजूद थे।