मुनिकीरेती में कांग्रेस की भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा

मुनिकीरेती में कांग्रेस की भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा
Spread the love

तीर्थ चेतना न्यूज

मुनिकीरेती। मुनिकीरेती-ढालवाला नगर पालिका क्षेत्र में कांग्रेस की भारत जोड़ों तिरंगा यात्रा में लोगों ने उत्साह के साथ शिरकत की।

रविवार को नगर कांग्रेस मुनि की रेती ढालवाला के बैनर तले भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा निकली गई। तिरंगा यात्रा ढालवाला शिव दुर्गा मंदिर से शुरू की गई जो कि ढालवाला, शांतिनगर।राजीव ग्राम, 14 बीघा, शीशम झड़ी,कैलाश गेट, मुनिकीरेती होते हुए जानकी पुल मुनिकीरेती में संपन्न हुई।

भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा को हरी झंडी मनीष खंडूड़ी और विजय गुनसोला ने दिखाई। तिरंगा यात्रा में सभी लोगों ने भारत जोड़ो, महात्मा गांधी अमर रहे,भारत माता की जय के नारों के साथ तिरंगा यात्रा क्षेत्र में चली। हाथों में तिरंगा लिए कांग्रेसियों का उत्साह देखते ही बनता था।

तिरंगा यात्रा में मनीष खंडूड़ी और पूर्व राज्य मंत्री रमेश उनियाल ने कहा कि कांग्रेस की तिरंगा यात्रा भारत देश को जोड़ने के संदेश के साथ निकाली निकाली जा रहा है। कांग्रेस ने हमेशा देश को जोड़ने की बात की है ओर हमेशा करती रहेगी। भाजपा सरकार ने हमेशा देश मे साम्प्रदायिकता फैलाकर देश को तोड़ने और बांटने का काम किया है।

कार्यक्रम में मनीष खंडूड़ी, विजय गुनसोला, रमेश उनियाल, दिनेश व्यास, वीरेंद्र कंडारी,राजेन्द्र राणा, उत्तम असवाल,महावीर खरोला,दिनेश सकलानी, दिनेश भट्ट, बिनोद बिजल्वाण, अजय रमोला, दिनेश चंद्र मास्टर,,विनोद सकलानी,बलदेव भंडारी,शुभम भट्ट, बलवंत चौहान,सर्वेंद्र कंडियाल,विपिन रावत,योगेश राणा, पूरण पुंडीर,चेन सिंह बिष्ट,लेखराज भंडारी, अनिता कोटियाल, बबिता रमोला,उर्मिला ममगाईं।,प्यारी रावत आदि उपस्थित थे।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *