शिक्षा के क्षेत्र में निर्मल आश्रम की सेवाएं उल्लेखनीय

शिक्षा के क्षेत्र में निर्मल आश्रम की सेवाएं उल्लेखनीय
Spread the love

निर्मल आश्रम दीपमाला स्कूल के 25 वी वर्षगांठ पर बोले राज्यपाल

तीर्थ चेतना न्यूज

ऋषिकेश। शिक्षा के क्षेत्र में निर्मल आश्रम की सेवाएं उल्लेखनीय हैं। निर्मल आश्रम दीपमाला स्कूल की शिक्षा में आधुनिकता, मूल्य और संस्कारों बेहतरी तरीके से पिरोया गया है।

ये कहना है उत्तराखंड के राज्यपाल ले.जनरल (सेनि.) गुरमीत सिंह का। राज्यपाल शुक्रवार को निर्मल आश्रम दीपमाला स्कूल की 25 वीं वर्षगांठ के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में निर्मल आश्रम की सेवाओं की सराहना की।

कहा कि शिक्षा के माध्यम से निर्मल आश्रम देश और समाज को बेहतर राह दिखा रहा है। निर्मल आश्रम दीपमाला स्कूल की शिक्षा में आधुनिकता, मूल्य और संस्कारों बेहतरी तरीके से पिरोया गया है। कुछ ही समय में वो इसे महसूस कर सके हैं। उन्होंने स्कूल के टीम वर्क की भी सराहना की।

इस मौके पर राज्यपाल ने स्कूल की पत्रिका दीक्षा (25 वां अंक रजत प्रभा) का भी विमोचन किया। साथ ही हाई स्कूल के टॉपर छात्र अग्रिम प्रताप, दीक्षा सकलानी, अनिका सेमवाल, 12 वीं की टॉपर ईशिका गोस्वामी, सोनल नेगी, श्रेया रावत और आयुषी को सम्मानि किया।

इसके अलावा स्कूल के शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मी भी राज्यपाल के हाथों सम्मानित किए गए। सम्मानित होने वालों में स्कूल की प्रिंसिपल ललिता कृष्णास्वामी, रंजना शर्मा, नीरजा त्रिवेदी, संध्या थापा, सीमा, भगवाती ममगाईं, मनोहर सिंह रावत, मुकुल तायल, सन्नी पैन्यूली, दिनेश सिंह, जसपाल बिष्ट, हरमनप्रीत सिंह, तरनजीत सिंह, बाबू सिंह शामिल थे।

इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में अच्छा काम कर रहे स्कूल के पुरातन छात्र भी मौजूद रहे। उक्त छात्रों ने अपने अनुभव भी स्कूल के जूनियर के साथ साझा किए और जीवन में सफल होने के टिप्स भी दिए।

इससे पूर्व राज्यपाल, स्कूल के संस्थापक महंत राम सिंह महाराज, संत जोध सिंह महाराज आदि ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर स्कूल की प्रिंसिपल ललिता कृष्णा स्वामी, विक्रमजीत सिंह, नरेंद्रजीत सिंह एनजीए की प्रिंसिपल सुनीता शर्मा, कर्मजीत सिंह, आत्मप्रकाश, विद्यालय के चेयरमैनएस.एन.सूर संदीप कुमार, गुरदीप सिंह, आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती नीरजा त्रिवेदी और श्रीमती मनीषा मंजुल ने संयुक्त रूप से किया। 

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *