मुनिकीरेती नगर पालिका ने कूड़ा प्रबंधन एवं संपत्ति कर को लिंक किया

मुनिकीरेती नगर पालिका ने कूड़ा प्रबंधन एवं संपत्ति कर को लिंक किया
Spread the love

मुनिकीरेती। मुनिकीरेती नगर पालिका ने कूड़ा प्रबंधन एवं संपत्ति कर को लिंक किया है। ऐसा करने वाली मुनिकीरेती राज्य की पहली पालिका है।

सोमवार को पालिकाध्यक्ष रोशन रतूड़ी की अध्यक्षता में हुइ बोर्ड की बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लगी। प्रस्ताव के मुताबिक भवन कर को कूड़ा प्रबंधन से लिंक किया गया है। जिसमें सोर्स सेग्रिगेशन किये जाने पर भवन कर में पांच प्रतिशत की छूट का प्राविधान रखा गया है।’

स्थानीय निवासियों एवं ग्रहकर में सुधार हेतु घरां का मल्टीपर्पज जीआईएस बेस सर्वे का कार्य जिसमे प्रत्येक घर की जीआईएस टैगिंग की जाएगी। इससे शहर की फ्लोटिंग जनसंख्या का भी सही-सही पता चल सकेगा। नगर पालिका मुनि की रेती के क्षेत्र अंतर्गत भवन कर उपविधि को संशोधित करते हुए जिसमें व्यावसायिक सम्पत्ति/ गतिविधि पर भवन कर लगाया जाएगा, जिस पर घरेलू मकानों पर बढ़ोतरी नहीं की जाएगी।

ढालवाला में नियमानुसार व्यवसायिक फैक्ट्रियों पर भी भवन कर लगाए जाने का निर्णय लिया गया। नगर पालिका परिषद मुनि की रेती ढालवाला द्वारा संपूर्ण क्षेत्र का जीआईएस बेस्ड सर्वेक्षण कार्य कर डाटा तैयार किया जायेग।ा जिसमें सभी क्षेत्र को सेक्टर, गली नंबर, मोहल्ला नंबर व नाम एवं नगर क्षेत्र के निवासियों को सुविधा हेतु मकान नंबर आदि की सुविधा उपलब्ध किए जाएंगे।

नगर पालिका परिषद मुनि के द्वारा नगर क्षेत्र में हो रही दुर्घटनाओं के संबंध में नगर क्षेत्र में आवारा सुअर विचरण कर रहे आदि आवारा पशुओं/सुअर को शहर से बाहर जाने हेतु निविदा/ कोटेशन आमंत्रित किए जाएंगे।

नगर क्षेत्र में फेरी व्यवसायियों हेतु सही व्यवस्था व्यवस्थित करने हेतु वेंडिंग जोन का गठन कर फेरी व्यवसायियों को स्मार्ट वेंडर के रूप में व्यवसाय हेतु स्थान उपलब्ध कराए जाएंगे। नगर क्षेत्र में स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने हेतु प्रत्येक वार्ड में सोर्स सेग्रीगेशन स्टोरेज-वार्ड स्तर पर गीले कूड़े का निस्तारण,कंस्ट्रक्शन एंड डेमोलेशन वेस्त का निस्तारण, कपड़ा बैंक, बुक बैंक, एंड टॉय बैंक बनाए जाने पर निर्णय लिया गया।

पालिका द्वारा आस्था पथ व घाटों पर पर्यटक व स्थानीय निवासियों को बैठने हेतु प्लास्टिक के कूड़े से बने बेंच को स्थापित किया जाएगा जिसमें नगर क्षेत्र के प्लास्टिक वेस्ट को रिसाइकल के माध्यम से रिसाइकल करवा कर उसके बेंच बनवाए जाने हेतु निर्णय लिया गया।
नगर क्षेत्र के पार्क को प्लास्टिक के कूड़े से बनी टाइल्स से निर्मित कराकर सौंदर्य करण कराए जाने का निर्णय लिया गया पालिका का वार्षिक बजट 15 करोड़ का प्रस्तुत किया गया।

अंत में अधिशासी अधिकारी तनवीर सिंह मारवाह द्वारा मान्य बोर्ड के उपस्थित सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। बैठक सभासद मीनू गोदियाल, सुभाष चौहान, विनोद चौहान,धर्म सिंह, मनोज बिष्ट, बबीता रमोला, गजेंद्र सिंह सजवान, वीरेंद्र सिंह चौहान, सुषमा नेगी, विनोद सकलानी, वंदना थलवाल पालिका से अवर अभियंता रुपेश भट्ट अनुराधा गोयल कर एवं राजस्व निरीक्षक भूपेंद्र सिंह पवार सफाई निरीक्षक आदि कार्मिक उपस्थित रहे।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *