भाजपा ने रूड़की नगर निगम के मेयर को पार्टी से निष्कासित किया

भाजपा ने रूड़की नगर निगम के मेयर को पार्टी से निष्कासित किया
Spread the love

अनुशासनहीनता का है आरोप

तीर्थ चेतना न्यूज

हरिद्वार। भाजपा के रूड़की नगर निगम के मेयर गौरव गोयल को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया। उन पर अनुशासनहीनता के साथ ही रिश्वत मांगने जैसे गंभीर आरोप हैं।

रुड़की के मेयर गौरव गोयल अक्सर विवादों में रहते हैं। इससे भाजपा की छवि को नुकसान पहुंच रहा है। पार्टी के भीतर उनको लेकर तमाम सवाल खड़े हो रहे थे। कुछ समय पूर्व उन पर संपत्ति नवीनकरण मामले में 25 लाख की रिश्वत मांगने का आरोप लगा था।

इस पर हुई जांच में ऑडियो में उनकी आवाज होने की पुष्टि हुई थी। इसके अलावा मेयर गोयल पर पार्टी के आला नेताओं के खिलाफ बयानबाजी, विधायकों के कार्यों में बाधा पहुंचाने समेत तमाम गंभीर आरोप हैं।

इस तरह के अनुशासनहीनता के मामले में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने उन्हें तत्काल छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया।

 

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *