प्रो. जीएस रजवार आईएसई के सदस्य चुने गए

देहरादून। शिक्षाविद/वनस्पति वैज्ञानिक प्रो. जीएस रजवार को इंटरनेशनल सोशाइटी ऑफ ऐथनोबायोलॉजी बोर्ड का सदस्य चुना गया है। वो एशिया क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगे।
उल्लेखनीय है कि ऐथनोबायोलॉजी यानि लोक जीव विज्ञान इस पर आधारित अध्ययन, शोध आदि को प्रमोट करता है। इसमें प्राणि और वनस्पतियों के आदर्श सहसंबधों और उनके संतुलन पर नजर रखी जाती है।
बहरहाल, शिक्षाविद/वनस्पति वैज्ञानिक प्रो. जीएस रजवार को इस संस्थान का बोर्ड मेंबर चुना गया है। प्रो. रजवार बोर्ड में एशिया क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगे। उनका चयन बोर्ड में वोटिंग के माध्यम से किया गया। ये बड़ी उपलब्धि है।
प्रो. रजवार की इस उपलब्धि पर देश और उत्तराखंड के शिक्षाविद/वैज्ञानिकों ने हर्ष व्यक्त किया।