भाजपा के हुए कांग्रेस के खंडूड़ी

भाजपा के हुए कांग्रेस के खंडूड़ी
Spread the love

तीर्थ चेतना न्यूज

देहरादून। कांग्रेस के खंडूडी अब भारतीय जनता पार्टी के हो गए। उन्हें प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भटट और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पार्टी में शामिल कराया।

2019 के आम चुनाव में पौड़ी से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे मनीष खंडूड़ी अब भाजपा के मनीष खंडूड़ी हो गए। खंडूड़ी ने शुक्रवार को कांग्रेस से नाता तोड़ दिया था।

24 घंटे के भीतर ही उनकी भाजपा में एंट्री हो गई। देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम समेत तमाम दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में भजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भटट ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।

मनीष खंडूड़ी के बारे में ये खास बात है कि उन्हें कांग्रेस और भाजपा का बराबर प्यार मिला। जब वो कांग्रेस छोड़कर गए थे भाजपाइयों के उनके बारे में क्या विचार थे हर कोई जानता है।

तब कांग्रेस ने उन्हें हाथों हाथ लिया और लोकसभा का टिकट भी पकड़ा दिया। अब कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए मनीष खंडूड़ी को भाजपा कांग्रेस का कददावर नेता बता रही है।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *