कांग्रेस के छाजे से फुर्र घिंडूड़ी हुए मनीष खंडूड़ी, भाजपा के छाजे मंे जाने की चर्चा

कांग्रेस के छाजे से  फुर्र घिंडूड़ी हुए मनीष खंडूड़ी, भाजपा के छाजे मंे जाने की चर्चा
Spread the love

तीर्थ चेतना न्यूज

देहरादून। कांग्रेस में पिछले छह साल से बेहद सहेजकर रखे गए मनीष खंडूड़ी कांग्रेस के छज्जे से फुर्र घिंडूड़ी हो गए। उनके भाजपा में शामिल होने की चर्चा है।

2016 में भाजपा से मिले नेता तोड़ दर्द का बदला कांग्रेस ने 2018/19 में पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के दिग्गज नेता भुवन चंद्र खंडूड़ी के बेटे को कांग्रेस में शामिल कर लिया था। तब कांग्रेस ऐसा ही कुछ प्रचारित करती थी। लगे हाथ कांग्रेस ने 2019 में उन्हें पौड़ी से लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी भी बना दिया।

मनीष खंडूड़ी कांग्रेस में बगैर वरिष्ठता के वरिष्ठ हो गए। पार्टी ने भी उन्हें खूब सहेजकर रखा। कहा जाता था कि कांग्रेस के पास भी खंडूड़ी है। मगर, आज कांग्रेस का खंडूड़ी उनके पाले से फुर्र हो गया। चर्चा है कि वो जल्द भाजपा में शामिल हो सकते हैं। हालांकि अभी उन्होंने इसका उस अंदाज में ऐलान नहीं किया जिस अंदाज मेें उन्होंने कांग्रेस छोड़ने का किया।

मनीष खंडूड़ी कोटद्वार से विधायक एवं स्पीकर ऋतु खंडूड़ी के भाई हैं। उनके पिता भुवन चंद्र खंडूड़ी पौड़ी लोकसभा से चार बार भाजपा के सांसद रहे। धूमाकोट से एक बार विधायक चुने गए। एक बार की विधायकी में उन्होंने दो बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

2019 तक भुवनचंद्र खंडूड़ी पौड़ी लोकसभा के सांसद रहे। उनके बेटे ने कांग्रेस से चुनाव लड़ा। मगर, सांसदी में खंडूड़ी नाम को कंटीन्यू नहीं रख सकें।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *