चंबा में पुलिस थाने के ऊपर भूस्खलन

चंबा में पुलिस थाने के ऊपर भूस्खलन
Spread the love

तीर्थ चेतना न्यूज

नई टिहरी। टिहरी जिले के चंबा में पुलिस स्टेशन भूस्खलन की जद में आ गया। डीएम समेत तमाम आलाधिकारी मौके पर हैं। जानकारी मिल रही है कि मलबे में एक बदी हुई है। इसमें एक ही परिवार के तीन लोग बताए जा रहे हैं

सोमवार करीब एक बजे अचानक चंबा थाने के उपर बडी मात्रा में भूस्खलन हो गया। तब थाने के नीचे की रोड़ में अच्छा खासा मूवमेंट था। एका एक हुए भूस्खलन से बदहावास लोग मौके की ओर लपके। बहरहाल, सूचना के बाद जिलाधिकारी मयूर दीक्षित समेत आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

भूस्खलन से प्रभावित क्षेत्र के आस-पास के घरों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। जेसीबी समेत तमाम संसाधनों से मलबे को हटाने की कोशिश हो रही है। अभी तक किसी प्रकार के के नुसान की कोई सूचना नहीं है।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *