महिला क्लर्क से संबंध बनाने के आरोप में कर्नल का कोर्ट मार्शल

महिला क्लर्क से संबंध बनाने के आरोप में कर्नल का कोर्ट मार्शल
Spread the love

तीर्थ चेतना न्यूज

देहरादून। महिला क्लर्क के साथ शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में सेना ने कर्नल का कोर्ट मार्शल किया है। इसको लेकर जितने मुंह उतनी बातें भी हो रही हैं। 

मामला देहरादून स्थित आईएमए का है। आरोप है कि यहां तैनात रहे एक कर्नल ने एक महिला क्लर्क से शारीरिक संबंध बनाने और आईवीएफ ट्रीटमेंट के लिए स्पर्म डोनेट किया। महिला की शिकायत पर हुई जांच में कर्नल ने उक्त सभी आरोपों को स्वीकार किया।

सेना ने सजा के तौर पर रैंक की तीन साल की वरिष्ठता और वेतन वृद्धि को वापस ले लिया। गुरूवार को बीईजी रूड़की में कर्नल के खिलाफ कार्ट मार्शल की प्रक्रिया चली। शाम के समय कर्नल को दोषी करार दिया गया। इस मामले में आईएमए प्रशासन के स्तर कोई भी प्रतिक्रिया सामने नहीं आई।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *