मूसलाधार बारिश से क्षेत्र में जन जीवन पर असर

मूसलाधार बारिश से क्षेत्र में जन जीवन पर असर
Spread the love

देहरादून जिला प्रशासन ने स्कूलों की छुटटी घोषित

तीर्थ चेतना न्यूज

ऋषिकेश। लगातार और मूसलाधार बारिश का असर जन जीवन पर साफ-साफ दिख रहा है। मुख्य मार्गों, गलियों, कालोनियों में पानी भरा हुआ है। गाढ़ गधेरों के उफान से तटीय क्षेत्रों को खासा नुकसान हुआ है। भारी बारिश को देखते हुए देहरादून जिला प्रशासन ने छुटटी का ऐलान किया है।

शुक्रवार दोपहर से शुरू हुआ मूसलाधार बारिश का सिलसिला शनिवार को भी जारी है। रात भर बादलों की गर्जन-तर्जन के साथ हुई भारी बारिश का चारों ओर असर दिख रहा है। जन जीवन इससे बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। मुख्य मार्गों, गलियों, कालोनियों में पानी भरा हुआ है।

गंगा और सहायक नदियों के स्तर एकाएक बढ़ गया है। इससे कई क्षेत्रों में खतरे की आशंका पैदा हो गई है। गाढ़ गधेरों के उफान से तटीय क्षेत्रों को खासा नुकसान हुआ है। हेंवल घाटी क्षेत्र में लोगों को खासे नुकसान की सूचना मिल रही है।

पर्वतीय क्षेत्रों के कई मुख्य मोटर मार्ग के साथ ही शाखा मार्ग बंद हो गए हैं। इससे वाहनों की आवाजाही थम गई है। छुटटी के बाद स्कूलों के लिए निकले शिक्षक बीच रास्तों में फंसे हुए हैं। यही स्थित अन्य कर्मचारियों की भी है।

ऋषिकेश क्षेत्र में कुछ प्राइवेट स्कूलों ने छुटटी घोषित कर दी। देहरादून जिले में भी भारी बारिश के चलते जिला प्रशासन के स्तर से भी स्कूलों को बंद रखने के निर्देश जारी किए गए हैं।

 

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *