एसबीएस गवर्नमेंट पीजी कॉलेज रूद्रपुर में लोक वृत्त पर विचार गोष्ठी

एसबीएस गवर्नमेंट पीजी कॉलेज रूद्रपुर में लोक वृत्त पर विचार गोष्ठी

तीर्थ चेतना न्यूज

रूद्रपुर। सरदार भगत सिंह गवर्नमेंट पीजी कॉलेज, रूद्रपुर में जी 20 के आलोक में वर्तमान में लोक वृत्त के उभरते आयाम विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई।

सोमवार को कॉलेज के समाजशास्त्र विभाग के तत्वाधान में जी-20 के आलोक में आयोजित विचार गोष्ठी में बोलते हुए समाजशास्त्र विभाग के डॉ. राजेश कुमार सिंह ने बताया कि लोक वृत्त की अवधारणा जुर्गेन हेबरमास द्वारा प्रस्तुत की गई। सामाजिक जीवन के विविध क्षेत्रों में नौकरशाही के हस्तक्षेप के विस्तार के साथ इसका दायरा संकुचित हुआ ।

वर्तमान में सोशल मीडिया के माध्यम से लोक वृत्त का दायरा बढ़ा है । डॉ. अंचलेश कुमार ने लोकवृत्त के विकास और उसके नवीन आयामों के उभार की परिस्थितियों पर विस्तार से चर्चा की ।

विचार गोष्ठी में समाजशास्त्र विभाग की प्रभारी प्रोफ़ेसर हेमलता सैनी, प्रोफ़ेसर रवीन्द्र कुमार सैनी भी उपस्थित रहे । इस विचार गोष्ठी में महाविद्यालय के साक्षी खेड़ा, दिव्यांशी यादव, हिमांशी शर्मा, चरनजीत कौर , मोहम्मद अलीम , मोहित शर्मा , निकिता चौरसिया , विक्रम सिंह , अमनदीप कौर , ख़ुशबू पाल , अर्चना सैनी आदि मौजूद रहे ।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *