सत्ता के नशे में चूर भाजपा को अब इंडिया नाम से भी परहेजः गरिमा मेहरा दसौनी

सत्ता के नशे में चूर भाजपा को अब इंडिया नाम से भी परहेजः गरिमा मेहरा दसौनी
Spread the love

तीर्थ चेतना न्यूज

ऋषिकेश। सत्ता के नशे में चूर भाजपाइयों को अब इंडिया नाम से भी परहेज होने लगा है। भाजपा के सांसद संसद में इंडिया नाम को समाप्त करने की वकालत कर रहे हैं। जंगे आजादी के नायकों का अपमान है। 

ये कहना है कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी का। दसौनी सोमवार को ऋषिकेश प्रेस क्लब में मीडिया से बातचीत कर रही थी। उन्होंने उत्तराखंड से राज्य सभा सांसद नरेश बंसल को निशाने पर लिया। कहा कि संसद में उत्तराखंड के किसी विषय पर बोलने के बजाए बंसल इंडिया नाम को समाप्त करने की पैरवी कर रहे हैं। ये शर्मनाक है और देश के लोग भाजपा के रंग ढंग को अच्छे से समझ चुके हैंं।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने फायदे के लिए इंडिया नाम का खूब उपयोग किया। मगर, अब भाजपा को इंडिया नाम से परहेज होने लगा है। यही वजह है कि भाजपा संविधान की मूल अवधारणा में निहीत इंडिया शब्द को हटाने की बात कर रहे हैं।
दरअसल, भाजपा कांग्रेसनीत गठबंधन के नाम इंडिया (इंडियन नेशनल डेवेलपमेंट इनक्ल्यूसिव अलाएंस) से घबरा गई है। इस घबराहट को छिपाने के लिए भाजपाई देश का नाम इंडिया को ही मिटाने की बात करने लगे हैं।

उन्होंने उत्तराखंड भाजपा संगठन और सरकार पर भी जमकर निशाने साधे। कहा कि कांग्रेस की स्वाभिमान यात्रा से सकपकाई भाजपा ने इसका जवाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा और कांग्रेस नेता मनीष खंडूड़ी के आधे अधूरे वीडियो को प्रस्तुत कर दिया।

कहा कि कांग्रेस के दोनों नेताओं ने किस संदर्भ में ऐसा कहा इस बात को एडिट कर भ्रम फैला सकने वाले हिस्से को भाजपा प्रचारित कर रही है। इस काम में भाजपा को महारत हासिल है। उसके इस हुनर को अब देश के लोग जान भी चुके हैं और पहचान भी चुके हैं।

कांग्रेस की तेज तर्रार नेता गरिमा मेहरा दसौनी ने कहा कि संभव है कि सार्वजनिक जीवन में कभी बोलते हुए गलत शब्दों निकल जाएं। कांग्रेस के नेताओं में माफी मांगने का सहास भी है। कांग्रेस लोकतंत्र मंे भरोसा रखने वाली पार्टी है।

उन्होंने सवाल उठाया कि भाजपा का महिला मोर्चा इन दिनों कांग्रेस के नेताओं के पुतले फूंक रहा है। जनता जानना चाहती है कि अंकिता भंडारी के समय भाजपा महिला मोर्चा कहां था। भाजपा के पूर्व विधायक ने उत्तराखंड के लिए क्या कहा तब महिला मोर्चा कहां था। भाजपा के पूर्व सीएम ने महिलाओं के पहनावे पर क्या कहा तब भी मोर्चा नहीं दिखा। मणिपुर में महिलाओं के साथ क्या हुआ। भाजपा के महिला मोर्चा ने कभी मुंह नहीं खोला।

कांग्रेस की दिग्गज नेता ने कहा कि स्वाभिमान यात्रा में जब पार्टी के नेताओं ने भाजपा सरकार के कामकाज पर सवाल उठाने शुरू किए तो तभी से भाजपा यात्रा को बदनाम करने का षड़यंत्र रचने लगी थी। इस मौके पर कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला, सुधीर राय, अंशु त्यागी, नीलम तिवाड़ी, गौरव राणा आदि मौजूद थे।

कांग्रेस नेत्री गरिमा दसौनी की प्रेस कांफ्रेंस तीर्थ चेतना के यूटयूब चैनल पर भी देख सकते हैं।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *