कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल का ठेठ अंदाज भा रहा लोगों को

कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल का ठेठ अंदाज भा रहा लोगों को
Spread the love

अग्निवीर, पुरानी पेंशन बहाली आदि मुददों को रख रहे मजबूती से

तीर्थ चेतना न्यूज

पौड़ी। पौड़ी लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल का ठेठ पहाड़ी अंदाज लोगों को खूब भा रहा है। अग्निवीर योजना, सरकारी शिक्षक/कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली समेत तमाम मुददों को मजबूती से जनता के सम्मुख रखकर समर्थन मांग रहे हैं।

राज्य की पांच लोकसभा सीटों में से पौड़ी लोकसभा सीट पर मुकाबला खासा रोचक हो गया है। चुनाव प्रचार चरम की ओर है। कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल ठेठ पहाड़ी अंदाज में सीधे सपाट शब्दों में अपनी बात जनता के सामने रख रहे हैं। लोग उनकी बातों को ध्यान से सुन भी रहे हैं।

उनका ये अंदाज लोगों को खूब भा रहा है। वो लोगों से अच्छे से कनेक्ट कर रहे हैं। युवाओं से जुड़ी अग्निवीर योजना, सरकारी शिक्षक/कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली की मांग, महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, अंकित हत्या आदि मुददों को गोदियाल लोगों के सम्मुख मजबूती से रखकर उनका समर्थन मांग रहे हैं।

वो पिछले 10 सालों के लोगों के अनुभवों को भी उन्हें याद दिला रहे हैं। वो जनसभाओं और जनसंपर्क के दौरान लोगों के सम्मुख राज्य और क्षेत्र के मुददों के साथ ही जमीनी हकीकत को भी रख रहे हैं। इसका व्यापक असर भी दिख रहा है।

कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल जनता से संवाद करने और समर्थन मांगने का अंदाज खासा प्रभावी बन गया है। कांग्रेस कार्यकर्ता भी इसे फॉलो कर लोगों के बीच जा रहे हैं।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *