पूर्व ईओ डीपी भटट का निधन

पूर्व ईओ डीपी भटट का निधन
Spread the love

विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने शोक व्यक्त किया

तीर्थ चेतना न्यूज

ऋषिकेश। सेवानिवृत्त अधिशासी अधिकारी डीपी भटट (63) का निधन हो गया। भटट पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन पर विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने गहरा शोक व्यक्त किया।

ऋषिकेश, मुनिकीरेती, नरेंद्रनगर समेत विभिन्न नगर निकायों में अधिशासी अधिकारी रहे डीपी भटट का सोमवार तड़के निधन हो गया। भटट पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे और उनका उपचार चल रहा था।

सोमवार तड़के उन्होंने अंतिम सांस ली। मूल रूप से देवप्रयाग निवासी डीपी भटट की गिनती सुलझे हुए अधिकारियों में होती थी। वो जिस भी निकाय में रहे वहां की बेहतरी के लिए हर स्तर पर प्रयासरत रहे। सेवानिवृत्ति के बाद वो सामाजिक कार्यों में लीन रहे।

कुछ दिने विदेश में रह रहे अपने बेटे के पास रहे और फिर वापस और सामाजिक कार्यों में व्यवस्त हो गए। गत वर्ष उन्हें शारीरित तकलीफ शुरू हुई। बहरहाल, भटट निधन पर विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने शोक व्यक्त किया।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *