मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा
Spread the love

देहरादून। पांचवी विधानसभा के लिए हुए चुनाव के परिणाम आने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया। राज्यपाल ने नए मुख्यमंत्री की नियुंक्ति होने तक उन्हें पद पर बनें रहने को कहा है।

शुक्रवार दोपहर बाद राजभवन पहुंचे पुष्कर सिंह धामी ने अपना इस्तीफा राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह को सौंप दिया। राज्यपाल ने उन्हें नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति तक पद पर बनें रहने को कहा है।

इसके साथ ही अब नई सरकार को लेकर कवायद तेज हो गई है। माना जा रहा है कि एक दो-दिन में भाजपा विधायकों की बैठक के बाद सरकार बनाने का दावा पेश किया जा सकता है। चुनाव हारने की वजह से धामी सीएम पद की दौड़ से बाहर दिख रहे हैं।

 

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *