धामी सरकार में मंत्रियों के 33 प्रतिशत पद रिक्त

धामी सरकार में मंत्रियों के 33 प्रतिशत पद रिक्त
Spread the love

मंत्रियों पर ओवर लोड का दिख रहा असर

तीर्थ चेतना न्यूज

देहरादून। प्रदेश की पुष्कर सिंह धामी सरकार में मंत्रियों के 33 प्रतिशत पद रिक्त हैं। इसका असर राज्य में कही तरह से दिख रहा है।

कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास के असामयिक निधन के बाद राज्य कैबिनेट में रिक्त पदों की संख्या चार हो गई। गत वर्ष नई सरकार के गठन के वक्त मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैबिनेट के तीन पद रिक्त रखे थे।

अब ये बढ़कर चार हो गए हैं। ये कुल पदों का करीब 33 प्रतिशत यानि एक तिहाई है। सरकार में 33 प्रतिशत पदों के रिक्त होने से कहीं न कहीं सरकार का कामकाज प्रभावित होता है।

मंत्री पद रिक्त होने से कई मंत्रियों पर ओवर लोड भी दिखता है। महत्वपूर्ण और बड़े विभागों में ऐसा देखा और महसूस किया जा सकता है। हालांकि मंत्री विभागों के मामले में कभी स्वयं को ओवर लोड नहीं बताते।

करीब एक साल से कैबिनेट के रिक्त पदों को भरने की चर्चाएं भी खूब होती रही हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हर दिल्ली दौरे के समय ऐसी चर्चाएं जोर पकड़ती हैं। हालांकि ऐसा ही कुछ भाजपा की 2017-22 वाली सरकार में भी दिखा। तब कैबिनेट के रिक्त पद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के हटने के बाद ही भर सकें थे।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *