टिहरी लोकसभा सीट पर दीप्ति रावत पर दांव खेल सकती है भाजपा

टिहरी लोकसभा सीट पर दीप्ति रावत पर दांव खेल सकती है भाजपा
Spread the love

आम चुनाव 2024 की तैयारियों के आइने में

तीर्थ चेतना न्यूज

ऋषिकेश। टिहरी संसदीय सीट पर भारतीय जनता पार्टी युवा चेहरा एवं भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज पर दांव खेल सकती है।

भारतीय जनता पार्टी ने आम चुनाव 2024 की तैयारियां जोरशोर से शुरू कर दी है। बूथ सशक्तिकरण अभियान गतिमान है। कार्यकर्ताओं को हर स्तर पर सक्रिय किया जा रहा है। इसके साथ ही राज्य की पांच लोक सभा सीटों पर हाईकमान ने प्रत्याशियों को लेकर भी विभिन्न स्तरों से फीडबैक लेना शुरू कर दिया है।

राज्य की पांचों लोकसभा सीट भाजपा के पास हैं। यानि सिटिंग गेटिंग की बात भी हो रही है। बावजूद इसके दो-तीन सीटों में चेहरे बदले जाने की चर्चा भी जोरों पर हैं। कुछ सीटों पर बदलाव की चर्चाएं नेताओं  की आपसी घुर्सामुंडी की वजह से हैं तो कुछ पर खास वजह से।

टिहरी संसदीय सीट पर बदलाव की बात काफी तह तय मानी जा रही है। 2019 के लोकसभा चुनाव में भी चेहरा बदले जाने की बात कन्फर्म हो चुकी थी। बड़े दखल के बाद तब ऐसा संभव नहीं हो सका था। इस बार बदलाव तय माना जा रहा है।

यदि ऐसा होता है तो भारतीय जनता पार्टी युवा चेहरा एवं भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज पर दांव खेल सकती है। कई स्तरों से इसके संकेत भी मिलने लगे हैं। फीडबैक भी लिया जा रहा है। दीप्ति के नाम को लेकर चल रही चर्चा में दम इसलिए भी लग रहा है कि टिहरी से मौजूदा सांसद महिला हैं।

हालांकि दिग्गज नेता एवं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल और विकासनगर के विधायक मुन्ना सिंह चौहान को भी सांसदी की टिकट की दौड़ में बताया जा रहा है। इसके अलावा भाजपा के दिग्गज नेता और संगठन की रीति/नीतियों के जानकारी ज्योति गैरोला पर भी पार्टी दांव खेल सकती है।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *