मुनिकीरेती में कांग्रेसियों ने फूंका केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का पुतला

मुनिकीरेती में कांग्रेसियों ने फूंका केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का पुतला
Spread the love

कहा कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी से मांगें माफी

तीर्थ चेतना न्यूज

मुनिकीरेती। कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी के खिलाफ केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की टिप्पणियों से आहत कांग्रेसियों ने उनका पुतला फूंका।

रविवार को नगर कांग्रेस कमेटी ढालवाला मुनी की रेती द्वारा जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल एवं नगर अध्यक्ष महावीर खरोला के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस के आहवान पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी द्वारा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में स्मृति ईरानी का पुतला फूंका।

इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री रमेश उनियाल एवं जिला प्रवक्ता एडवोकेट अनिल रावत ने कहा कि जिस तरह से भाजपा की केंद्रीय मंत्री द्वारा सबसे बड़ी पार्टी की अध्यक्ष एवं सबसे उम्रदराज महिला सांसद के ऊपर अभद्र व्यवहार किया गया वह अशोभनीय व निंदनीय है ऐसा कभी भी संसदीय परंपरा में आज तक नहीं देखा गया ।

नगर उपाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव एवं नगर महामंत्री विकी प्रजापति ने आक्रोश जताते हुए कहा कि स्मृति ईरानी को पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल ने कहा कि संसदीय परंपरा में आज तक कभी ऐसा नहीं देखा गया एक वरिष्ठ महिला सांसद और सबसे बड़ी पार्टी की अध्यक्ष के खिलाफ एक केंद्रीय मंत्री का व्यवहार बहुत ही निंदनीय है। जिला कांग्रेस कमेटी इसकी घोर निंदा करती है ।
वक्ताओं ने कहा कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की बेटी गोवा में एक मरे हुए व्यक्ति के नाम के लाइसेंस पर बार चला रही है। रेस्टोरेंट में आने वाले ग्राहकों को शराब के साथ साथ बीफ परोसने का काम उनके रेस्टोरेंट में हो रहा है इसका खुलासा जब कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया तो वह बौखला गई।

इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री रमेश उनियाल जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल, नगर अध्यक्ष महावीर खरोला ,प्रदेश सचिव दिनेश सकलानी , दिनेश भट्ट, अजय रमोला, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र नगर राजेंद्र राणा, ग्राम प्रधान तपोवन चैन सिंह बिष्ट, जिला प्रवक्ता अनिल रावत, आशीष श्रीवास्तव, विक्की प्रजापति, लक्ष्मण राजभर, सरस्वती जोशी, अनिता कोटियाल ,सुरेंद्र भंडारी, प्रेम शुक्ला, रतन नेगी, रविन्द्र सजवाण,बलवंत चौहान आदि उपस्थित रहे।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *