भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर असम में हुए हमले से कांग्रेसी गुस्से में

भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर असम में हुए हमले से कांग्रेसी गुस्से में
Spread the love

विरोध में भाजपा सरकार का पुतला फूंका

तीर्थ चेतना न्यूज

ऋषिकेश। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर असम में हुए हमले के विरोध में कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार का पुतला फूंका।

रविवार को महानगर कांग्रेस कमेटी ऋषिकेश ने असम में भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर हुए हमले के विरोध में भाजपा सरकार का पुतला दहन कर सरकार के विरुद्ध अपना रोष प्रकट किया। महानगर कांग्रेस कमेटी ऋषिकेश के अध्यक्ष राकेश सिंह एवं पीसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भारतीय जनता पार्टी सरकार के विरोधी नीतियों के खिलाफ शांतिप्रिय माहौल में भारत जोड़ो न्याय यात्रा कर रहे हैं और उनको जनता का भरपूर समर्थन और सहयोग मिल रहा है।

ये बात बीजेपी सरकार के गले नहीं उतर रही इसलिये यात्रा के असम के लखीमपुर में पहुंचते ही देश के सबसे भ्रष्ट नेताओ में से एक असम के मुख्यमंत्री के इशारे पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने श्री राहुल गांधी जी के काफिले पर हमला कर अपनी कुसित मानसिकता का परिचय दिया है महानगर कांग्रेस कमेटी ऋषिकेश ष्भारत जोड़ो न्याय यात्राष् पर हुए हमले के विरोध में भाजपा सरकार का पुतला दहन कर इस हमले का जबरदस्त विरोध करती है और जब तक सरकार इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं करती कांग्रेस पार्टी इसी तरह से आंदोलन के माध्यम से सरकार की इस तानाशाही के विरोध का अपना प्रयास करती रहेगी।

इस मौके पर मदन मोहन शर्मा, नीलम तिवाड़ी, अरविंद जैन, मनीष शर्मा, ऋषि सिंघल, पार्षद देवेंद्र प्रजापति, विजय लक्ष्मी शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष रुकम पोखरियाल, राहुल रावत, मंडलम अध्यक्ष राजेश शाह, मुकेश जाटव, कमल बनर्जी, प्रवीण गर्ग, बी.एस. पयाल, चंदन पंवार,छात्रसंघ अध्यक्ष हिमांशु जाटव, विक्रम भंडारी, मधु जोशी, विकास खुराना, कमलेश शर्मा, मालती, मधु मिश्रा, अशोक शर्मा, राजेंद्र जाटव, मनीष जाटव, विनोद रतूड़ी, सावित्री देवी, प्रवीण जाटव, ओम सिंह पवार, अरविंद, संदीप, राजकुमार,धर्मराज सिंह पुंडीर, विश्वजीत अधिकारी, योगराजदत्त नौटियाल, आदि मौजूद थे।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *