गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज चिन्यालीसौड़ के छात्रों का शैक्षणिक भ्रमण

गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज चिन्यालीसौड़ के छात्रों का शैक्षणिक भ्रमण
Spread the love

तीर्थ चेतना न्यूज

चिन्यालीसौड़। गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज, चिन्यालीसौड़ के वनस्पति विज्ञान तृतीय सेमेस्टर के छात्र/छात्राओं ने एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण में जैव विविधता के बारे में जाना और समझा।

शनिवार को कॉलेज के वनस्पति विज्ञान विभाग के प्रभारी डा. अशोक कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में वनस्पति विज्ञान तृतीय सेमेस्टर के छात्र/छात्राओं ने जैव विविधता स्थल देवलसारी का भ्रमण किया। देवलसारी टिहरी जनपद में टिहरी – मसूरी मार्ग पर करीब 1600 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।

देवलसारी अपनी जैव विविधता के लिए प्रसिद्ध है, और यह क्षेत्र करीब 30 किलोमीटर के दायरे में फैला हैमुख्य सड़क से करीब डेढ़ किमी पैदल चलकर इस जैव विविधता स्थल की शुरुआत होती है।यह पहला ऐसा पर्यटक स्थल है जहां जाकर पर्यटक और प्रकृति प्रेमी जैव विविधता और प्रकृति दोनों को एक साथ नजदीक से महसूस कर सकते हैं।

यहां पर विभिन्न प्रकार की वनस्पति प्रचुर मात्रा में पाई जाती है, जिनमें प्रमुख रूप से विभिन्न प्रकार के ब्रायोफाइटा, टेरिडोफाइट्स, जिम्नोस्पर्म, ऑर्किड, एपिफाइट्स, बरबरी की झाड़िया, ओक, बुरांश और देवद्वार प्रमुख है। देवलसारी की पहचान दिलाने और यहां की जैव विविधता को सुरक्षित रखने में देवल सारी पर्यावरण एवं विकास संस्थान ने मुख्य भूमिका निभाई है।

इस संस्थान के निदेशक अरुण प्रसाद ने छात्र/छात्राओं को देवलसारी की जैव विविधता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जैव विविधता के लिए प्रसिद्ध यह पर्यटक स्थल शोध के लिए भी महत्वपूर्ण है।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *