जूहा.स्कूल शिक्षक संघ की दुगडडा के चौहान अध्यक्ष और रावत मंत्री बनें

कोटद्वार। राजकीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ की दुगडडा ब्लॉक इकाई के चुनाव में अध्यक्ष पद पर विपिन चौहान, मंत्री भोपाल सिंह रावत और कोषाध्यक्ष पद पर श्रीमती उमा बुडाकोटी निर्वाचित हुई।
बी आर सी दुगड्डा में संघ के प्रदेश अध्यक्ष रघुवीर पुण्डीर, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यध्य कुवंर सिंह राणा, उमेश चौहान,भगत भण्डारी , जय चन्द्र आर्य, मुकेश काला,दीवान सिंह रावत , लक्ष्मण सिंह नेगी, विपिन चौहान,भोपाल सिंह रावत, सुरेन्द्र सिंह रावत,सन्तोष कुमार,द्वारा दीप प्रज्जवलित कर ब्लॉक इकाई त्रैवार्षिक अधिवेशन का शुभारंभ किया।
चुनाव पर्यवेक्षक लक्ष्मण सिंह नेगी और सुरेन्द्र सिंह रावत की देख रेख में ब्लॉक इकाई का चुनाव कराया गया। इसमें अध्यक्ष पद पर विपिन चौहान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अरुण कुकरेती, मंत्री पद पर भोपाल सिंह रावत वरिष्ठ सयुक्त मत्री पद पर श्रीमती जागृति कुकरेती और कोषाध्यक्ष श्रीमती उमा बुडाकोटी निर्विरोध निर्वाचित हुई।
इससे पूर्व शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी में शिक्षा और शिक्षकों की बेहतरी के तमाम मुददों पर चर्चा की गई। साथ ही जूनियर हाई स्कूलों की वर्तमान स्थिति और बेहतरी के लिए तमाम सुझाव रखते हुए समक्ष मंच पर उठाते की वकालत की गई।
इस मौके पर जिला कोषाध्यक्ष संजय केडियाल, सन्तोष कुमार ,श्री अनिल बलूनी, अरबिन्द ध्यानी, सुरजीत गुसाइँ, उमेश वर्मा, प्रदीप बलूनी, प्रकाश चौघरी,श्रीमती आभा बडोला, विक्रम रावत, सुनीता डबराल, जयपाल भण्डारी, श्रीमती कविता असवाल श्रीमती हेमन्ती जोशी श्रीमती संगीता उनियाल आदि ने विचार व्यक्त किये।
पूर्व प्रदेश संगठन मंत्री हेमंत गैरोला ने दुगडडा ब्लॉक कार्यकारिणी के निर्विरोध निर्वाचित होने पर हर्ष व्यक्त करते हुए पदाधिकारियों को बधाई दी।