कैबिनेट मंत्री से जुड़े विवाद से भाजपा सन्न

कैबिनेट मंत्री से जुड़े विवाद से भाजपा सन्न
Spread the love

बचाव करना हो रहा मुश्किल

तीर्थ चेतना न्यूज

ऋषिकेश। राज्य सरकार के वित्त और नगर विकास जैसे भारी भरकम मंत्रालयों के कैबिनेट मंत्री के बीच सड़क में मारमीट के विवाद से भाजपा सन्न है। ऑफ द रिकॉर्ड पार्टी के भीतर से पूर्व के विवाद भी सामने आने लगे हैं।

संवैधानिक पदों पर आसीन लोगों से ये उम्मीद तो देश/प्रदेश कर ही सकता है कि वो गनर की मौजूदगी में स्वयं पहलवानी करने से बचें। उनके साथ कोई अभद्रता/ गाली गलौच करे तो पुलिस से शिकायत की जानी चाहिए। कानून के राज्य में ऐसा ही होता है। मगर, मंगलवार को तीर्थनगरी ऋषिकेश में राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री से संबंधित जो वीडियो वायरल हो रहा है उसने कानून के राज पर ही सवाल खड़े कर दिए।

वीडियों मंे मंत्री युवक के साथ मय गनर और स्टॉफ मारपीट करते दिख रहे हैं। ये इतना स्पष्ट वीडियो है कि पुलिस आधे घंटे में इस पर फाइनल कमेंट कर सकती है। बहरहाल, पार्टी विद डिफरेंस भाजपा भी इस पूरे प्रकरण से सन्न है। हालांकि सन्न करने वाले मामले पहले भी सामने आते रहे हैं। तब सन्न सुन्नपट में तब्दील होता रहा है।

बहरहाल, ताजी स्थिति ये है कि भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए इस वीडियो को देखकर बचाव करना मुश्किल हो रहा है। मंत्री के पक्ष मजबूती से खड़े होने की प्रेस विज्ञप्ति जरूर जारी हुई। मगर, इसमें भाजपाई भरोसा दूर-दूर तक नहीं दिख रहा है।

बताया जा रहा है कि हाईकमान में इस पूरे प्रकरण को लेकर नाराजगी है। मीडिया में अभी तक सिर्फ मंत्री का ही पक्ष आया है। सोशल मीडिया में वायरल हो रहे युवक के वीडियो ये बताते हैं कि मामला जाम और इस पर टिप्पणी से जुड़ा है।

मारपीट और युवक के वीडियो से इत्तर हकीकत क्या है ये पुलिस की जांच में सामने आएगा। फिलहाल पुलिस पर भी आरोप लग रहे हैं कि मारपीट करने वाले मंत्री पर एक्शन लेने के बजाए युवक को ही प्रताड़ित किया जा रहा है। इसका विरोध कर रहे लोग कोतवाली में सरकार और मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते देखे और सुने गए।

 

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *