कौन-कौन बन रहा मंत्री और किसकी हो रही छुटटी

कौन-कौन बन रहा मंत्री और किसकी हो रही छुटटी
Spread the love

तीर्थ चेतना न्यूज

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट के विस्तार/फेरबदल की जद में कौन-कौन विधायक आ रहे हैं ? पार्टी हाईकमान तय कर चुका है। ये बात सामने आ रही है कि रिक्त पदों को भरने और फेरबदल के बावजूद दो पद कैबिनेट में रिक्त रखे जाएंगे।

स्पष्ट बहुमत के बावजूद कैबिनेट के सभी पदों पर विधायकों की ताजपोशी न करने का भाजपा ने ट्रेंड शुरू कर दिया है। ऐसा अक्सर बहुमत के रूप में कमजोर सरकारों 2017में दिखता है। उत्तराखंड में भाजपा ने 2017 में मिले भूतो न भविष्यति बहुमत के बावजूद कैबिनेट में तीन पद रिक्त रखे। बीच में प्रकाश पंत के निधन से ये संख्या चार हो गई।

2022 के बाद भी कुछ-कुछ ऐसे ही हालात हो गए। मौजूदा समय में कैबिनेट के चार पद खाली हैं। इन दिनों देहरादून से लेकर दिल्ली तक इन पदों पर ताजपोशी की चर्चा जोरों पर है। बताया जा रहा है कि कैबिनेट में विस्तार/फेरबदल होने जा रहा है। दो या तीन मंत्रियों की छुटटी होने की बात भी सामने आ रही है।

यानि कैबिनेट छह या सात पद खाली हो जाएंगे। मगर, ताजपोशी शतप्रतिशत पद पर नहीं होगी। बताया जा रहा है कि कैबिनेट में दो पद फिर भी खाली रखे जा सकते हैं। इन चर्चाओं के बीच कौन कौन विधायक मंत्री बन रहे हैं इसे तय कर लिया गया है। सूत्रों के मुताबिक दो विधायकों को बुजुर्गियत का लाभ मिल सकता है। विस्तार को लेकर राजनीतिक गलियारों में जितने मुंह उतनी बातें भी हो रही हैं।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *