भूमि संबंधित सूचना भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेद्र भटट के नाम से दी जाए

भूमि संबंधित सूचना भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेद्र भटट के नाम से दी जाए
Spread the love

तीर्थ चेतना न्यूज

देहरादून। अब मै भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नहीं हूं। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भटट हैं। लिहाजा भूमि से संबंधित सूचना उनको ही भेजी जाए।

भाजपा के प्रदेश कार्यालय हेतु रिंग रोड पर खरीदी गई भूमि के मामले में मिले नोटिस पर अब भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विशन सिंह चुफाल ने अपना पक्ष रख दिया। एडीएम कार्यालय को सौंपे गए अपने जवाब में उन्होंने कहा कि 2011 में विक्रम पत्र में क्रेता के तौर पर उनके हस्ताक्षर हुए थे।

उन्होंने कहा कि उनके नाम भेजे गए नौटिस में भी सही पता नहीं लिखा गया है। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके या उनके परिवार की देहरादून में एक इंच भूमि भी नहीं। कहा कि अब वो भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नहीं हैं। पत्र मंे उन्होंने कहा कि वर्तमान में महेंद्र भटट भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हैं लिहाजा भूमि से संबंधित सूचना या नौटिस उन्हें के नाम भेजे जाएं।

इस मामले में अगली सुनवाई जुलाई में होनी हैं। 2017 से अभी तक प्रचंड बहुमत की भाजपा सरकार के लिए यह मामला गले की फांस गया है।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *