भाजपा का महाजनसंपर्क अभियान संपन्न, चर्चाएं शुरू

भाजपा का महाजनसंपर्क अभियान संपन्न, चर्चाएं शुरू
Spread the love

01.07.2023

मेरा बूथ सबसे मजबूत वाले कार्यकर्ताओं को कब मिलेंगे दायित्व

तीर्थ चेतना न्यूज

देहरादून। भाजपा का महाजनसंपर्क अभियान के संपन्न होते ही फिर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। चर्चाएं कैबिनेट के विस्तार और फेरबदल की। चर्चा मेरा बूथ सबसे मजबूत करने वाले कार्यकर्ताओं को सरकार में दायित्व मिलने की।

केंद्र की मोदी सरकार की नौ साल की उपलब्धियों को भाजपा में महाजनसंपर्क अभियान के माध्यम से लोगों तक पहुंचाया। उत्तराखंड में पार्टी का ये अभियान खासा सफल रहा। इसके माध्यम से भाजपा ने आम चुनाव की अच्छी एक्सरसाइज कर दी। 30 जून को महाजनसंपर्क अभियान संपन्न हो गया। हालांकि इसे पांच जुलाई तक बढ़ाने की बात भी हो रही है। 

महाजनसपंर्क अभियान के संपन्न होते ही पुरानी चर्चाएं फिर से शुरू हो गई। इसमें पहले नंबर धामी कैबिनेट के विस्तार और फेरबदल को लेकर है। ये चर्चा पार्टी के भीतर और आम जनता के बीच भी है। लोग इस पर वैसे ही नजर बनाए हुए हैं जैसे चुनाव परिणाम के बाद सरकार के गठन पर लगाए रहते हैं।

पार्टी के भीतर से भी कई बार संकेत सामने आते रहे हैं। कई मंत्रियों की कैबिनेट से छुटटी की चर्चाएं भी खूब होती रही हैं। एक मंत्री को कैबिनेट से हटाने की तो उसी की विधानसभा क्षेत्र से मांग भी होती रही है। इसके अलावा मेरा बूथ सबसे मजबूत करने वाले कार्यकर्ताओं की नजर भी दायित्व वितरण पर है।

पिछली दीपावली से दायित्व को लेकर अब बंटे और कल बंटे की बातें हो रही हैं। इस बीच एक सूची भी वायरल हो चुकी है। इस सूची को पार्टी फेक करार दे चुकी है। हालांकि सूची में अधिकांश नाम वो ही थी जिनको लेकर चर्चाएं भी रही हैं।

अब देखने वाली बात होगी कि महाजनसंपर्क अभियान के माध्यम से कार्यकर्ताआंे में उत्साह का संचार करने वाली पार्टी दायित्व वितरण कब तक करती है।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *