भाजपा नेत्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

भाजपा नेत्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Spread the love

पार्टी ने पारिवारिक विवाद के चलते दायित्व से किया था मुक्त

तीर्थ चेतना न्यूज

ऋषिकेश। भाजपा की एक महिला नेत्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पारिवारिक विवाद के चलते महिला को कुछ दिन पूर्व महिला मोर्चा के दायित्व से मुक्त किया गया था।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गंगा नगर निवासी सुमिरन गाबा की घर की छत से गिरने से मौत हो गई। उल्लेखनीय है कि सुमिरन गाबा भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी थी। गत दिनों उनके पति का एक ऑडियो वायरल हुआ था। ऑडियो में वो कुछ भाजपा नेताओं पर टिप्पणी करते सुने जा रहे थे।

इसके बाद भाजपा महिला मोर्चा ने सुमिरन गाबा को दायित्व से मुक्त कर दिया था। बहरहाल, बीती रात करीब साढ़े नौ बजे वो संदिग्ध परिस्थितियों में छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें तत्काल हॉस्पिटल पहुंचाया गया। जहां डाक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ऑडियो वायरल होने, सुमिरन गाबा को भाजपा महिला मोर्चा के दायित्व से मुक्त करने और उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने तक के मामले में जितने मुंह उतनी बातें हो रही हैं।

कोतवाल खुशी राम पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया एक्सीडेंटल मौत लग रही है।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *