प्रधानमंत्री मोदी 100 वीं बार करेंगे मन की बात, उत्सव जैसा होगा माहौल

प्रधानमंत्री मोदी 100 वीं बार करेंगे मन की बात, उत्सव जैसा होगा माहौल
Spread the love

तीर्थ चेतना न्यूज

ऋषिकेश। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 100 वीं बार देश के लोगों के साथ मन की बात के माध्यम से रूबरू होंग। इसे उत्सह की तरह मनाने की भाजपा के स्तर से व्यापक तैयारियां की गई।

शनिवार को भाजपा ऋषिकेश जिले के अध्यक्ष रविंद्र सिंह राणा ने मीडिया को इसके बारे में जानकारी दी। बताया कि ऋषिकेश और डोईवाला क्षेत्र में शत प्रतिशत बूथ पर मन की बात को सुनने/देखने की व्यवस्था की गई। इसको लेकर आम लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

जिलाध्यक्ष राणा ने बताया कि 2014 से शुरू हुई मन की बात के सफर ने देश को सकारात्मकता प्रदान की। मन की बात पर हुए शोध मंे ये बात सामने आई है। कहा कि करोड़ों लोग विभिन्न तरह से मन की बात को सुन और देख चुके हैं।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ये विशुद्ध रूप से सामाजिक कार्यक्रम है। इसमें देश के प्रधानमंत्री देश की बेहतरी हेतु देश के लोगों से मन की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा इस कार्यक्रम को उत्साह के रूप में मनाने जा रही है। इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 327 बूथों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इस मौके पर मन की बात के जिला संयोजक पंकज शर्मा, जिला महामंत्री दीपक धमीजा, उपाध्यक्ष मनोज ध्यानी, जिला मीडिया प्रभारी नीलम काला चमोली, जयंत शर्मा, कपिल गुप्ता आदि मौजूद थे।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *