भाजपा ऋषिकेश नगर मंडल की कार्यसमिति में संगठन की मजबूती पर जोर

भाजपा ऋषिकेश नगर मंडल की कार्यसमिति में संगठन की मजबूती पर जोर
Spread the love

केंद्र और राज्य सरकार के कार्यों को जनता तक पहुंचाएंगे

तीर्थ चेतना न्यूज

ऋषिकेश। भाजपा ऋषिकेश नगर मंडल की प्रथम कार्यसमिति की बैठक में संगठन की मजबूती के साथ ही 2024 के आम चुनाव की तैयारी में जुटने पर जोर दिया गया।

शुक्रवार को नगर मंडल की नई कार्यकारिणी की पहली कार्यसमिति की बैठक का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा, मंडल अध्यक्ष सुमित पंवार जिला उपाध्यक्ष दिनेश सती, महामंत्री दीपक धमीजा, मंडल प्रभारी राजकुमार आदि ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को संगठन के साथ मिलकर चलना चाहिए। हमें संगठन को सर्वोपरि रखकर व्यक्ति विशेष को पीछे छोड़ना होगा और भाजपा के लिए कार्य करना होगा, संगठन से ही प्रत्येक कार्यकर्ता की पहचान है।

आज भाजपा माननीय नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में प्रत्येक क्षेत्र में शीर्ष में पहुंच रही है यह कार्यकर्ताओं की कर्तव्यनिष्ठा और पार्टी के प्रति आस्था का ही प्रतीक है। पार्टी से हम हैं और हम से पार्टी नहीं है इसलिए स्वयं को कभी भी पार्टी से ऊपर नहीं समझना चाहिए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मंडल अध्यक्ष सुमित पवार ने कहा कि ं भाजपा की नीतियों मन की बात ,ज़ी 20 और संगठन के महा विस्तार की योजनाओं की रणनीति तैयार की गई है।, मुख्य वक्ता जिला अध्यक्ष रविंद्र राणा के द्वारा ळ 20 महायोजना ,जोशीमठ , मन की बात, सरल ऐप की जानकारी देकर पार्टी की सोच को जन जन तक पहुंचाने का आवाहन किया गया। साथ ही पार्टी में गुटबाजी को समाप्त करना अपनी प्रथम प्राथमिकता बताया।

मेयर अनीता ममगाई ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता को मिशन 2024 और अधिक से अधिक सीटें भाजपा को जिताकर शक्तिशाली बनाना होगा और प्रत्येक चुनाव में मिलजुल कर कार्य करना होगा। पार्टी की उपलब्धियों को हमें आम जनता तक पहुंचाना होगा जिससे प्रत्येक व्यक्ति को इसका लाभ मिल सके।इस अवसर पर मंच संचालन मंडल महामंत्री नितिन सक्सेना व पवन शर्मा के द्वारा किया गया ।

मंडल मंत्री सीमा रानी जी के द्वारा सरकार के राजनीतिक प्रस्ताव, चार धाम यात्रा, नीति जल नीति ,नकल कानून, धर्मांतरण कानून, नई शिक्षा नीति ,नई खेल नीति ,अटल आयुष्मान योजना ,उज्जवला योजना, अनाथ बच्चों के लिए बाल आश्रय, योजना महालक्ष्मी योजना आदि पर चर्चा की गई तथा मंडल मंत्री दीपक बिष्ट के द्वारा उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार द्वारा जोशीमठ राहत कार्यों पर तैयार की गई रिपोर्ट प्रस्तुत की गई।

मंडल मंत्री सौरभ गर्ग के द्वारा प्रधानमंत्री जी की मन की बात के अब तक हुए 97 कार्यक्रमों की उपलब्धि के बारे में बताया गया ।आईटी के प्रदेश प्रमुख हिमांशु संगतानी जी के द्वारा संगठन के सरल ऐप की जानकारी दी गई और बताया गया कि सरल एप के द्वारा सरकार प्रत्येक कार्यकर्ताओं तक पहुंचकर जन जन की समस्याओं के निस्तारण को सर्वोच्च प्राथमिकता में रखेगी।

इस अवसर परइस अवसर पर मेयर अनीता ममंगाई, दिनेश सती, मनोज ध्यानी, दीपक धमीजा ,राजकुमार राज, बृजेश शर्मा, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा कविता शाह ,संजय शास्त्री , पार्षद शिव कुमार गौतम ,पवन शर्मा ,ऋषि राजपूत, संजीव सिलस्वाल ,चंद्रेश्वर यादव, अरुण जुगलान ,सुनील उनियाल, सचिन अग्रवाल, मंडल मीडिया प्रभारी रंजन अंथवाल ,अविनाश भारद्वाज, नविता अग्रवाल ,सतीश सिंह ,ज्योति पांडे ,जगावर सिंह ,मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा माधवी गुप्ता, मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा जगावर सिंह,मनोज जैन ,दीपक बिष्ट, उषा जोशी ,अनंत राम ,कृष्ण कुमार सिंघल ,पार्षद रीना शर्मा ,प्रभाकर शर्मा ,मनीष कुमार, राजेश दिवाकर ,प्रदीप कोहली, अनीता तिवारी ,मोनिका गर्ग ,राजीव चौधरी ,गोपाल सती ,राजू नरसिम्हा, सुभाष पासवान ,रामनाथ सिंह पवार, दिलीप सिंह बिष्ट ,संजय ध्यानी,मनोज शर्मा आदि उपस्थित थे।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *