अधीनस्थ कृषि सेवा संघ का मंडलीय अधिवेशन संपन्न

अधीनस्थ कृषि सेवा संघ का मंडलीय अधिवेशन संपन्न
Spread the love

नरेश सिंह अध्यक्ष और प्राची पुरोहित मंत्री बनीं

तीर्थ चेतना न्यूज

कोटद्वार। अधीनस्थ कृषि सेवा संघ का एक दिवसीय मंडलीय अधिवेशन संपन्न हो गया। अधिवेशन के दूसरे सत्र में हुए चुनाव नरेश सिंह को अध्यक्ष और प्राची पुरोहित को मंत्री चुना गया।

हिंदू पंचायती धर्मशाल में अपर निदेशक परमाराम ने अधिवेशन का दीप प्रज्जविलित कर शुभारंभ किया। उन्होंने अधिवेशन में संगठन के स्तर से रखी गई तमाम मांगों पर सहमति व्यक्त करते हुए मांगों के निराकरण की बात कही।

मुख्य अतिथि संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डीएस असवाल ने संगठन की मजबूती पर जोर दिया। उदघाटन के बाद खुले सत्र में संगठन के पदाधिकारियों ने तमाम मुददों को रखा। इसमें फील्ड कर्मियों को वाहन भत्ता, सेवा नियमावली में प्रमोशन के लिए पांच साल की बाध्यता को समाप्त करने ,वर्ग-एक के सभी पदों को पदोन्नति का पद घोषित करने, स्टॉफ की कमी दूर करने की मांग प्रमुख रूप से शामिल थी।

इस मौके पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डीएस असवाल, उपाध्यक्ष प्रेमप्रकाश शैली, मनोज गुसाईं, संरक्षक वीके धस्माना ने विचार रखे। अधिवेशन के दूसरे सत्र में मंडल इकाई का चुनाव संपन्न कराया गया। सर्वसम्मति से हुए चुनाव में नरेश सिंह को अध्यक्ष और प्राची पुरोहित को मंत्री चुना गया।

इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सुमित सैनी, कोषाध्यक्ष पद पर प्रियंका थपलियाल और उपेंद्र कुमार को संगठन मंत्री चुना गया। इसके अलावा पौड़ी जिला इकाई के चुनाव में सुधीर कुमार को अध्यक्ष, उत्कर्ष रावत को मंत्री, विनय कुमार को उपाध्यक्ष, मनीष रावत को कोषाध्यक्ष और कुलदीप दुदपुड़ी को संगठन मंत्री चुना गया।

चुनाव अधिकारी का दायित्व सीएल असवाल, विजयपाल सिह चौहान, वीके धस्माना, पीपी शैली, राजेंद्र सिंह पंवार ने निर्वाहन किया। इस मौके पर डीपी सेमल्टी, रमेश कठैत, जनार्दन डोभाल, नरेश नौटियाल, चैनपाल सिंह, राजकुमार सरदार, महिपाल सैनी, सुधीर कुमार आदि मौजूद थे। संचालन जगमोहन रावत ने किया।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *