पशु पालन विभाग की महिला डाक्टर रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ी गई

पशु पालन विभाग की महिला डाक्टर रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ी गई
Spread the love

विजिलेंस की टीम ने किया गिरफ्तार

तीर्थ चेतना न्यूज

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले में पशु पालन विभाग में तैनात महिला डाक्टर को विजिलेंस की टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगें हाथों पकड़ा। गिरफतारी से हड़कंप मचा हुआ है। 

मिल रही जानकारी के मुताबिक विजिलेंस ने उक्त कार्रवाई एक भेड़ पालक की शिकायत पर की। आरोप है कि भेड़ पालक से महिला डाक्टर ने लोन सब्सिडी की राशि अवमुक्त करने के लिए रिश्वत की मांग की।

भेड़ पालक ने गत दिनों इसकी शिकायत विजिलेंस की टोल फ्री नंबर पर कर दी। साथ ही इसकी लिखित शिकायत भी की गई। आरोप था कि महिला डाक्टर सब्सिडी की राशि अवमुक्त करने के लिए आठ हजार रूपये की मांग कर रही है।

शिकायत पर हुई प्रारंभिक जांच में कई तथ्य सामने आए। इसके बाद विजिलेंस ने ऑपरेशन को अंजाम दिया। बुधवार को शिकायती से आठ हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए महिला डाक्टर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

सूत्रों के मुताबिक महिला चिकित्साधिकारी से विजिलेंस के अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं। उनकी गिरफतारी से हड़कंप मचा हुआ है। इस मामले में जितने मुंह उतनी बातें भी हो रही हैं। हालांकि अभी तक पशु पालन विभाग या विजिलेंस के स्तर पर इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *