युवा नेता सुमित पंवार बनें भाजपा ऋषिकेश मंडल के अध्यक्ष

युवा नेता सुमित पंवार बनें भाजपा ऋषिकेश मंडल के अध्यक्ष
Spread the love

ऋषिकेश जिले के आठ मंडलों के अध्यक्ष घोषित

तीर्थ चेतना न्यूज

ऋषिकेश। भाजपा के संगठनात्मक जिले के अंतर्गत आने वाले आठ मंडलों के अध्यक्षों के नाम का ऐलान कर दिया गया है। सुमित पंवार ऋषिकेश मंडल और नरेंद्र सिंह नेगी डोईवाला मंडल के अध्यक्ष बनाए गए हैं।

तमाम होमवर्क के बाद भाजपा ने संगठनात्मक जिले ऋषिकेश के तहत आने वाले आठन संगठनात्मक मंडलों के अध्यक्ष पद पर ताजपोशी कर दी है। इसके साथ ही तमाम नामों को लेकर चल रही कयासों पर भी विराम लग गया है।

ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष पद को लेकर अंदरखाने काफी कुछ बातें सुनने को मिल रही थी। तमाम दावेदार अपना नाम फाइनल बता रहे थे। बहरहाल, पार्टी ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष का दायित्व युवा नेता सुमित पंवार को सौंपा। इसके अलावा नरेंद्रनगर सिंह नेगी को डोईवाला का अध्यक्ष बनाया गया है।

इसके अलावा अरूण शर्मा को रानीपोखरी, सुरेंद्र सिंह को वीरभ्रद, दिनेश पयाल को श्यामपुर, शिवानी भटट को रायवाला, प्रशांत खरोला को बालावाला, प्रताप सिंह बख्शी को माजरी ग्रांट का मंडल अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है।

इसके बाद अब मंडलीय कार्यकारिणी और मंडल के अन्य संगठन का जल्द ंगठन होगा। इस टीम पर नगर निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी होगी।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *