पिथौरागढ़ की डा. दीक्षा जोशी बनीं आईएएस

पिथौरागढ़ की डा. दीक्षा जोशी बनीं आईएएस

देहरादून। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी की बेटी डा. दीक्षा जोशी ने उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। डा. दीक्षा ने यूपीएससी की परीक्षा में देश भर में 19 वां स्थान प्राप्त किया।

यूपीएससी ने सिविल सेवा 2021 का रिजल्ट घोषित कर दिया। इसमें पहले तीन स्थानों पर बेटियां रही। इसमें श्रुति शर्मा, अंकिता अग्रवाल और गामिनी सिंगला शामिल हैं। उत्तराखंड की बेटी डा. दीक्षा जोशी ने सूची में 19 वां स्थान हासिल किया।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी की बेटी मूल रूप से पिथौरागढ़ की रहने वाली है। उन्होंने तीसरे प्रयास में सफलता हासिल की। डा. दीक्षा वर्तमान में हिमालयन मेडिकल कॉलेज में सेवाएं दे रह हैं।

 

Tirth Chetna

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *