ऋषिकेश का विश्व प्रसिद्ध रामझूला पुल खतरे में

ऋषिकेश का विश्व प्रसिद्ध रामझूला पुल खतरे में
Spread the love

मुनिकीरेती वाले छोर के एबेटमेंट के पास का पुश्ता दरका

तीर्थ चेतना न्यूज

ऋषिकेश। टिहरी जिले के ऋषिकेश में स्थित विश्व प्रसिद्ध रामझूला पुल खतरे में है। इस झूला पुल के मुनिकीरेती वाले छोर के एबेटमेंट से लगा पुश्ता लगातार दरक रहा है।

तीर्थनगरी ऋषिकेश के साथ लक्ष्मणझूला और रामझूला व्यापक पहचान जोड़ते हैं। लक्ष्मणझूला रिकंशट्रक्शन मोड में है। इस बीच अब रामझूला का भी खतरा पैदा हो गया है। दरअसल, लगातार बारिश और गंगा के जल स्तर में हुई बढ़ोत्तरी इसकी वजह बनी है।

रामझूला पुल के मुनिकीरेती वाले छोर के एबेटमेंट के पास का पुश्ता लगातार दरक रहा है। गंगा का जल स्तर इस पूरे क्षेत्र को कमजोर कर रहा है। यहां से एबेटमेंट बमुश्किल चार-पांच मीटर की दूरी है। यदि पुश्ते के दरकने का क्रम यही रहा तो रामझूला पुल के लिए बड़ा खतरा पैदा हो सकता है।

ये खतरा पुल तक ही सीमित नहीं रहेगा। बल्कि आस-पास के भवन भी इससे प्रभावित होंगे। लोक निर्माण विभाग के अधिकारी मौके के निरीक्षण कर चुके हैं। पुश्ते के दरकने की गति से अधिकारियों की चिंता बढ़ा दी हैं।

लोनिवि के अधिशासी अभियंता आशुतोष ने बताया कि पुश्ता और दरके इसके लिए कुछ ट्रीटमेंट किया जाएगा। उन्होंने माना कि दरका रहा पुश्ता पुल के एबेटमेंट से मात्र चार-पांच मीटर की दूरी है। ऐसे में पुश्ते के दरकने से खतरे की आशंका है।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *