राजकीय शिक्षक संघ के कुमाऊँ मंडल के मार्तोलिया अध्यक्ष और गुसाईं मंत्री चुने गए

राजकीय शिक्षक संघ के कुमाऊँ मंडल के मार्तोलिया अध्यक्ष और गुसाईं मंत्री चुने गए
Spread the love

तीर्थ चेतना न्यूज

हल्द्वानी। राजकीय शिक्षक संघ के कुमाऊँ मंडल के मंडलीय चुनाव में डा. गोकुल सिंह मार्तोलिया अध्यक्ष और रवि शंकर गुसाईं मंत्री चुने गए।

हल्द्वानी में हुए मंडलीय चुनाव में अध्यक्ष पद पर डा. गोकुल सिंह मार्तोलिया विजयी रहे। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वि डा. भुवन चंद्र जोशी को 241 मतों से हराया। डा. मार्तोलिया को 690 और डा. जोशी को 449 मत मिले। इस पद के तीसरे प्रत्याशी मनोज कुमार बनकोटी को 57 मतों से संतोष करना पड़ा।

उपाध्यक्ष पद पर महेंद्र सिंह पटवाल विजयी रहे। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वि देवकीनंदन भटट को 54 मतों से हराया। पटवाल को 530 और भटट को 476 मत मिले । इस पद के अन्य प्रत्याशी अशेष अग्रवाल को 183 मत मिले। महिला उपाध्यक्ष पद पर हुए आमने-सामने के मुकाबले में कृष्ण बिष्ट विजयी रही। उन्होंने डा. प्रीति मझगाईं को 254 मतों से हराया। कृष्णा को 710 और डा. मझगाईं को 456 मत मिले।

मंत्री पद पर रविशंकर गुसाईं विजयी रहे। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्विद्वि डा. कैलाश सिंह डोलिया को 265 मतों से हराया। रविशंकर गुसाईं को 618 और डा. डोलिया को 353 मत मिले। इस पद के अन्य प्रत्याशी पुष्पेश सांगा को 223 मत मिले।
संयुक्त मंत्री पद पर शिवराज सिह बनकोटी विजयी रहे। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वि गोकुल चंद लोहनी को 159 मतों से हराया। बनकोटी को 471 और लोहानी को 312 मत मिले। इस पद के अन्य प्रत्याशी बलवंत राज को 253 और एवेंद्र कुमार शर्मा को 150 मत मिले।

संयुक्त मंत्री महिला के पद पर हुए सीधे मुकाबले में डा. ममता जोशी पाठक विजयी रही। उन्होंने संगीता जोशी को 27 मतों से हराया। डा. ममता को 604 और संगीता को 577 मत मिले। आय-व्यय निरीक्षक के पद पर हेमा जोशी विजयी रहे। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वि बंशीधर रिखाड़ी को 216 मतों से शिकस्त दी। हेमा को 545 और रिखाड़ी को 329 मत मिले । तीसरे प्रत्याशी मनोज कुमार गंगवार को 303 मत मिले। संगठन मंत्री पद पर हुए सीधे मुकाबले में प्रमोद सिंह मेहरा ने मोहम्मद अजीम सैफी को 713 मतों से करारी शिकस्त दी। मेहरा को 926 और सैफी को 213 मत मिले।

संगठन मंत्री महिला के पद पर कांटे के मुकाबले में कमला गुरूरानी विजयी रही। उन्होंने रेनू डांगला को 71 मतों से हराया। कमला को 625 और रेनू को 554 मत मिले। नन विर्वाचित पदाधिकारियों ने शिक्षा और शिक्षकों की बेहतर के लिए काम करने का संकल्प लिया।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *