पालिकाध्यक्ष कृष्ण कांत कोटियाल ने लोगों को दी दीपावली की शुभकामनाएं
सतयुग के तीर्थ को स्वच्छ बनाने में सहयोग की अपील की
तीर्थ चेतना न्यूज
देवप्रयाग। नगर पालिका के अध्यक्ष कृष्ण कांत कोटियाल ने नगर के लोगों को दीपावली की शुभकमानाएं दी। उन्होंने सतयुग के तीर्थ देवप्रयाग को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग की अपील की।
प्रधानमंत्री आवास योजना में देश भर में तीसरा स्थान प्राप्त करने की उपलब्धि के साथ पालिकाध्यक्ष कृष्ण कांत कोटियाल ने नगर के लोगों को प्रकाश पर्व पर आपसी सौहार्द का संदेश दिया। कहा कि खुशियों के इस पर्व को आपसी सौहार्द से मनाने की जरूरत है।
पालिकाध्यक्ष कोटियाल ने नगर के लोगों से अपील की कि सतयुग के तीर्थ देवप्रयाग को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग दें। कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना में देश भर में मिले स्थान के बाद अब संकल्प लेने की जरूरत है कि स्वच्छता के मोर्चे पर बेहतर किया जाए।
पालिका के स्तर से इस दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। इन प्रयासों को जनता के सहयोग और सुझाव की जरूरत है। उन्होंने जोर देकर कहा कि लोकतंत्र में संस्थाओं को मिलने वाला प्रोत्साहन जनता के सहयोग और समर्पण का परिणाम होता है।
कहा कि उन्हें भरोसा है कि देवप्रयाग की जनता सतयुग के तीर्थ देवप्रयाग को स्वच्छ नगर बनाने की दिशा में बेहतर परिणाम लिए पालिका का सहयोग करेगी।