डा. ममता थपलियाल की पुस्तक प्राचीन एवं भक्तिकालीन काव्य का विमोचन
तीथ चेतना न्यूज
अगस्त्यमुनि। गवर्नमेंट पीजी कॉलेज अगस्त्यमुनि में हिन्दी की प्राध्यापिका डा. ममता थपलियाल की पुस्तक प्राचीन एवं भक्तिकालीन काव्य का विमोचन सचिव/ सिविल जज ( सीनियर डिविजन) रवि रंजन एव महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सीताराम नैथानी ने किया।
श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय में बीए प्रथम सेमेस्टर के छात्र/छात्राओं के लिए नई शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप उक्त पुस्तक तैयार की गई है। डा. ममता थपलियाल ने पुस्तक के बारे में बताया।
इससे पूर्व कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राजनीति विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सीताराम नैथानी ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए लोकतंत्र के संदर्भ में जानकारी प्रदान की।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता सचिव/ सिविल जज ( सीनियर डिविजन) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रवि रंजन ने कहा की लोकतंत्र का अर्थ समानता से है । लोकतंत्र तभी मजबूत बनेगा जब न्यायपालिका स्वतंत्र होगी।लोकतंत्र को बचाना सभी का कर्तव्य है। इसके साथ ही उन्होंने मोटर वाहन प्रतिकर विधि से संबंधित जानकारी भी दी।
एडवोकेट श्रीमती यशोदा खत्री ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के संबंध में विस्तृत जानकारी दी एवम प्राधिकरण के द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता कार्यक्रमों के बारे में अवगत कराया । कार्यक्रम का संचालन राजनीति विज्ञान विभाग की प्राध्यापिका डॉ. कनिका बड़वाल द्वारा किया गया।